1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR vs SRH Final Pitch Report: फाइनल में ऐसी होगी चेन्नई की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा दबदबा

KKR vs SRH Final Pitch Report: फाइनल में ऐसी होगी चेन्नई की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा दबदबा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 25, 2024 07:44 am IST,  Updated : May 25, 2024 10:55 am IST

KKR vs SRH Final Pitch Report: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन 26 मई को किया जाना है।

KKR vs SRH Final Pitch Report- India TV Hindi
KKR vs SRH Final Pitch Report Image Source : INDIA TV

KKR vs SRH Final Pitch Report: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। दो महीने से भी ज्यादा समय तक चले इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 मई, रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों ने आईपीएल में इस साल काफी शानदार प्रदर्शन किया है। फाइनल मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। इस रोमांचक मुकाबले में पिच का रोल सबसे ज्यादा अहम होने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चेन्नई की पिच इस मुकाबले में किसे फायदा देगी।

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो यहां की पिच के बारे में माना जाता है कि ये स्पिन फ्रैंडली है। वैसे भी अब आईपीएल का समापन होने को है और बहुत सारे मैच यहां खेले जा चुके हैं। ऐसे में पिच का धीमा होना लाजिमी है। पिछले मुकाबले में भी स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला था, लेकिन ऐसा नहीं है कि रन नहीं बनेंगे। अगर बल्लेबाज यहां पर संभल कर खेलें तो रन भी बनाने के खूब मौके मिलेंगे, लेकिन स्पिनर्स से बचकर रहना होगा। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है, वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 151 रन है। ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर सकते हैं। पिछले मैच में भी राजस्थान रॉयल्स की टीम यहां पर 176 रन के टारगेट को चेज नहीं कर सकी थी। हालांकि दूसरी पारी के दौरान ओस का रोल बढ़ जाता है, लेकिन फाइनल वाले दिन वेन्यू पर बादल होने की संभावना है। ऐसे में ओस का आना भी मुश्किल ही नजर आ रहा है।

इस सीजन किसने मारी बाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस सीजन लीग स्टेज के सिर्फ एक मैच खेला गया था। वहीं प्लेऑफ में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था। लगी स्टेज वाले मैच में केकेआर की टीम ने सनराइजर्स को 4 रनों से हरा दिया था। वहीं प्लेऑफ वाले मुकाबले को केकेआर ने 8 विकेट से अपने नाम किया था। दोनों टीमों के बीच वह मैच काफी रोमांचक रहा था। दोनों टीमों ने इस सीजन का अपना पहला मैच एक दूसरे के खिलाफ खेला था। वहीं अब सीजन का आखिरी मैच भी अपस में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

दोनों टीमों का आईपीएल स्क्वॉड

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, उमरान मलिक, मयंक अग्रवाल, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, मयंक मारकंडे, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, फजलहक फारूकी, आकाश महाराज सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, सुयश शर्मा, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, दुष्मंथा चमीरा, श्रीकर भरत, चेतन सकारिया, शेरफेन रदरफोर्ड, साकिब हुसैन, अल्लाह गजनफर

यह भी पढ़ें

हार के बाद भी कप्तान संजू सैमसन ने इस प्लेयर के लिए खोला दिल, कहा-बुमराह के बाद इसी का...

SRH के फाइनल में पहुंचते ही पैट कमिंस बने इस खास लिस्ट का हिस्सा, ऐसा करने वाले बने 9वें विदेशी खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल