1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केएल राहुल और विराट ने एक साथ तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

केएल राहुल और विराट ने एक साथ तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Sep 11, 2023 10:42 pm IST,  Updated : Sep 11, 2023 10:42 pm IST

केएल राहुल और विराट कोहली की जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ 200 से ज्यादा रन की साझेदारी करके एक से एक बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया।

KL Rahul and Virat Kohli- India TV Hindi
KL Rahul and Virat Kohli Image Source : PTI

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी थी। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जमकर इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों को कूटा। खासकर केएल राहुल और विराट कोहली। दोनों ही बल्लेबाजों ने इस मैच में कमाल के शतक लगाए। विराट के बल्ले से जहां नाबाद 122 रन आए, वहीं राहुल के बल्ले से 111 रन निकले। इन दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 233 रन जोड़ दिए। इसी के साथ इन दोनों खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।

ये बड़ा रिकॉर्ड हुआ चूर

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 200 से ज्यादा रन जोडने वाले विराट और राहुल अब इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद के नाम था। दोनों खिलाड़ियों ने 2012 में भारत के खिलाफ 2012 में 224 रन बनाए थे।    

वनडे एशिया कप में सबसे बड़ी साझेदारी

233 - विराट कोहली और केएल राहुल बनाम पाकिस्तान, आज*

224 - मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद बनाम भारत, 2012
223 - शोएब मलिक और यूनिस खान बनाम हॉन्गकॉन्ग, 2004
214 - बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद बनाम नेपाल, 2023

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

इतना ही नहीं वनडे क्रिकेट के इतिहास में ये भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों में भी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले दूसरे विकेट के लिए सचिन तेंदुलकर और नवजोत सिंह सिद्धू ने 231 रन जोड़े थे। वहीं ओपनिंग करते हुए शिखर धवन और रोहित शर्मा ने 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ 210 रन बनाए थे।

वनडे में भारत बनाम पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी:

233*- विराट कोहली और केएल राहुल, आज* (तीसरा विकेट)
231- नवजोत सिद्धू और सचिन तेंदुलकर, 1996 (दूसरा विकेट)
210- शिखर धवन और रोहित शर्मा, 2018 (पहला विकेट)
201- राहुल द्रविड़ और विरेंद्र सहवाग, 2005 (तीसरा विकेट)

इतना ही नहीं वनडे क्रिकेट में ये तीसरा मौका है जब नंबर 3 और नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने वाले दोनों बल्लेबाजों ने भारत के लिए ये शतक बनाया। इससे पहले राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के अलावा गौतम गंभीर और विराट कोहली ये कारनामा कर चुके हैं।

वनडे में एक साथ शतक बनाने वाले भारत के नंबर 3 और नंबर 4 बल्लेबाज:

राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर बनाम केन्या, 1999
गौतम गंभीर और विराट कोहली बनाम श्रीलंका, 2009
विराट कोहली और केएल राहुल बनाम पाकिस्तान, आज*

भारत-पाकिस्तान मैच में हुआ हादसा, बल्लेबाज के चेहरे पर गेंद लगने से निकलने लगा खून; देखें Video

एशिया कप में विराट का बोलबाला, शतक के साथ ही चूर हो गए दो बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल