1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप में विराट का बोलबाला, शतक के साथ ही चूर हो गए दो बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

एशिया कप में विराट का बोलबाला, शतक के साथ ही चूर हो गए दो बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Sep 11, 2023 07:08 pm IST,  Updated : Sep 11, 2023 07:08 pm IST

विराट कोहली ने सुपर 4 के मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक ठोका। विराट ने अपनी इस पारी से कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY

Asia Cup 2023, IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के हाईवोल्टेज मुकाबले में विराट कोहली ने अपना दमदार प्रदर्शन दिखाते हुए शानदार शतक ठोक दिया। विराट के वनडे करियर की ये जहां 47वीं सेंचुरी है, वहीं उनके इंटरनेशनल करियर का ये कुल 77वां शतक है। इतना ही नहीं विराट ने अपनी इस सेंचुरी के साथ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना शतक 84 गेंदों में पूरा किया।

विराट ने किया धमाका

विराट ने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 2 छक्के लगाए। इतना ही नहीं विराट ने अपनी इस पारी के दम पर 2 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को चूर कर दिया है। पहला रिकॉर्ड तो ये ही कि विराट के वनडे क्रिकेट में 13000 रन पूरे हो चुके हैं। विराट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 13000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में अपने ही देश के सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने मात्र 267वीं पारी में ये कारनामा कर दिया है। वहीं सचिन को 13 हजार रन पूरा करने में 321 पारियां लगी थीं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर बैठे ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 341 पारियों में 13 हजार रन पूरे किए थे।

सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले बल्लेबाज:

विराट कोहली-267 पारी,278 मैच

सचिन तेंदुलकर-321 पारी,330 मैच
रिकी पोंटिंग -341 पारी, 350 मैच
कुमार संगकारा- 363 पारी, 386 मैच
सनथ जयसूर्या-416 पारी,428 मैच   

ये रिकॉर्ड भी किया चूर

विराट कोहली ने इसी के साथ एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट की ये कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ये चौथी लगातार सेंचुरी है। इससे पहले विराट ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन मैचों में तीन शतक जड़े थे। विराट ने इससे पहले अपनी तीन पारियों में नाबाद 128, 131 और नाबाद 110 रनों की पारी खेली थी। 

केएल राहुल की धमाकेदार वापसी, पाकिस्तान के खिलाफ ठोका शानदार शतक

श्रीलंका में बजा विराट कोहली का डंका, एक ही झटके में चकनाचूर किए कई कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल