1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केएल राहुल के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे करने का सुनहरा मौका, अब सिर्फ इतनों की है जरूरत

केएल राहुल के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे करने का सुनहरा मौका, अब सिर्फ इतनों की है जरूरत

 Published : Jul 28, 2025 10:41 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 10:50 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करके भारतीय टीम सीरीज में बराबरी हासिल करना चाहेगी।

kl rahul- India TV Hindi
केएल राहुल Image Source : GETTY

केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन भी निकल रहे हैं। चौथे टेस्ट मैच में भी उन्होंने जुझारू 90 रनों की पारी खेली थी और टेस्ट ड्रॉ करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने अभी तक 511 रन बनाए हैं।

सचिन को पीछे करने का चांस

केएल राहुल ने केनिंग्टन ओवल के मैदान पर अभी तक कुल 249 टेस्ट रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है। वह केनिंग्टन ओवल में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उनके पास सचिन तेंदुलकर को पीछे करने का मौका है। इसके लिए उन्हें 24 रनों की जरूरत है। तेंदुलकर ने केनिंग्टन ओवल के मैदान पर 272 टेस्ट रन बनाए हैं। अब पांचवें टेस्ट में राहुल 24 रन और बना लेते हैं, तो वह आसानी से तेंदुलकर को पीछे कर सकते हैं।

केनिंग्टन ओवल के मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

  • राहुल द्रविड़- 443 रन
  • सचिन तेंदुलकर-272 रन
  • रवि शास्त्री-253 रन
  • केएल राहुल- 249 रन
  • गुंडप्पा विश्वनाथ- 241 रन

इंग्लैंड में राहुल लगा चुके हैं चार टेस्ट शतक

केएल राहुल ने अभी तक इंग्लैंड की धरती पर कुल चार टेस्ट शतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने भी इंग्लैंड की धरती पर कुल चार टेस्ट शतक लगाए थे। अब अगर राहुल पांचवें टेस्ट में शतक लगा देते हैं, तो वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में सचिन को पीछे कर देंगे।

भारतीय टीम के लिए साल 2014 में किया था टेस्ट में डेब्यू

केएल राहुल ने भारतीय टीम के लिए साल 2014 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने टीम के लिए 62 टेस्ट मैचों में कुल 3768 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 10 शतक और 19 अर्धशतक निकले हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर 3043 रन दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:

इंडिया चैंपियंस के लिए इस तरह से खुलेगा सेमीफाइनल का दरवाजा, अब बचा सिर्फ ये रास्ता

क्या रहा मैनचेस्टर टेस्ट का टर्निंग पॉइंट, कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल