1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जीत के बाद केएल राहुल ने खोला दिल, इन खिलाड़ियों को बताया जीत का हीरो

जीत के बाद केएल राहुल ने खोला दिल, इन खिलाड़ियों को बताया जीत का हीरो

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Sep 23, 2023 12:02 am IST,  Updated : Sep 23, 2023 12:02 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मोहाली वनडे में 5 विकेट से हरा दिया। जिसके बाद टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने एक बड़ा बयान दिया है।

IND vs AUS- India TV Hindi
IND vs AUS Image Source : PTI

IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने आसानी से 5 विकेट से मात दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 276 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने एक बड़ा बयान दिया है।

केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में मिली 5 विकेट की जीत के बाद कहा कि इतनी गर्मी में खिलाड़ियों ने जिस तरह का खेल दिखाया, वह शानदार है। राहुल ने मैच के बाद कहा कि यहां कोलंबो जैसे ही गर्मी है और बहुत उमस भी है। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। 

खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ

उन्होंने कहा कि हमने गेंद से अच्छी शुरुआत की लेकिन मिडिल ओवर कठिन रहे। हम 50 ओवर तक अच्छा खेल दिखाने के लिए प्रतिबद्ध थे जिसके लिए हम अपनी फिटनेस पर काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं जो दिख भी रहा है। राहुल ने कहा कि मैं 50 ओवर तक विकेटकीपिंग करने के बाद मुश्किल परिस्थिति में क्रीज पर उतरा था और मध्यक्रम के बल्लेबाज के लिए शुरुआत करना कठिन होता है। लेकिन सूर्यकुमार के साथ भागीदारी अच्छी रही। हम शॉट लगाने के बारे में एक दूसरे से बात करते रहे। मोहम्मद शमी को 5 विकेट झटकने के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि मैं वापसी से खुश हूं। अच्छा है कि पहला मैच यहां भारत में था। निराश हूं कि हम जीत हासिल नहीं कर पाए। मुझे लगता है कि कुछ खिलाड़ियों ने अच्छी बल्लेबाजी की और कुछ ने अच्छी गेंदबाजी। 

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में यह रहे भारत के टॉप 5 गेंदबाज, जानें किसने लिए कितने विकेट

ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर टीम इंडिया बनी तीनों फॉर्मेट में नंबर 1, आखिरकार खत्म हुआ 27 साल का इंतजार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल