1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केएल राहुल ने वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे, SENA देश में कर दिया ये बड़ा कमाल

केएल राहुल ने वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे, SENA देश में कर दिया ये बड़ा कमाल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 05, 2025 06:48 pm IST,  Updated : Jul 05, 2025 06:54 pm IST

KL Rahul: केएल राहुल ने बतौर ओपनर SENA देशों में सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में वह 55 रन बनाकर आउट हुए।

KL Rahul- India TV Hindi
केएल राहुल Image Source : GETTY

KL Rahul Record: इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक लगाया। वह 84 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब सलामी बल्लेबाज के तौर पर अब SENA देशों में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल गए हैं। SENA देश से यहां मतलब साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से है।

SENA देश में केएल राहुल ने कर दिया बड़ा कमाल

SENA देशों में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। गावस्कर ने इन चार देशों में ओपनर के तौर पर 19 बार फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेली थी। वहीं केएल राहुल 44 पारियों में 10 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बना चुके हैं। तीसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग का नाम है, उन्होंने 49 पारियों में 9 बार 50+ स्कोर बनाया था। मुरली विजय ने भी SENA देशों में ओपनर के तौर पर 9 बार 50+ प्लस का स्कोर बनाया था। वहीं गौतम गंभीर ने 25 पारियों में 7 बार ये कारनामा किया था।

टेस्ट मैचों में SENA देश में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय ओपनर

  • 19 - सुनील गावस्कर (57 पारी)
  • 10 - केएल राहुल (44 पारी)
  • 9 - वीरेंद्र सहवाग (49 पारी)
  • 9 - मुरली विजय (42 पारी)
  • 7 - गौतम गंभीर (25 पारी)

वहीं इंग्लैंड में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने की बात करें तो वहां भी सुनील गावस्कर का नाम टॉप पर है। गावस्कर ने इंग्लैंड में 10 बार 50+ स्कोर बनाया था। वहीं केएल राहुल ने बतौर ओपनर 5 बार इंग्लैंड की सरजमीं पर फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है। उनके अलावा विजय मर्चेंट ने 4 बार ये कारनामा किया है।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय ओपनर

  • 10 - सुनील गावस्कर
  • 5 -  केएल राहुल
  • 4 -  विजय मर्चेंट

एजबेस्टन टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में है टीम इंडिया

एजबेस्टन टेस्ट मैच की बात करें तो वहां टीम इंडिया फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 43 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए हैं। कप्तान गिल 52 और उपकप्तान ऋषभ पंत 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस मैच में भारत के पास अभी 396 रनों की बढ़त है। अब देखना ये होगा कि यहां से भारतीय टीम और कितनी देर तक बल्लेबाजी करती है।

यह भी पढ़ें

VIDEO: ऋषभ पंत के सामने मुंह ताकते रह गए इंग्लिश बॉलर्स, गेंद को गोली की रफ्तार से भेजा बाउंड्री पार

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में विस्फोटक बैटिंग से मचाया तांडव, जड़ा यूथ वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल