1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: ये कैसी नाइंसाफी! हार्दिक पांड्या को 15 करोड़, लेकिन IPL में रिंकू सिंह की कीमत बस इतने रुपये

IPL: ये कैसी नाइंसाफी! हार्दिक पांड्या को 15 करोड़, लेकिन IPL में रिंकू सिंह की कीमत बस इतने रुपये

 Written By: Mohid Khan
 Published : Nov 27, 2023 04:51 pm IST,  Updated : Nov 27, 2023 04:51 pm IST

IPL 2024: युवा ऑलराउंडर रिंकू सिंह को आईपीएल 2024 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन किया है। वह इस समय के सबसे बेहतरीन मैच फिनिशर्स में से एक हैं।

ipl 2024- India TV Hindi
आईपीएल में रिंकू सिंह सैलरी Image Source : IPL

Rinku Singh IPL Salary: आईपीएल 2024 से पहले सभी फ्रेंचाइजी टीम ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस समय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं। हार्दिक को मुंबई ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया, जिसके लिए उन्हें 15 करोड़ रुपये मिलेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं युवा ऑलराउंडर  रिंकू सिंह को आईपीएल में खेलने के लिए कितने रुपये मिलते हैं। 

IPL में इन टीमों के लिए खेले हैं रिंकू सिंह 

रिंकू सिंह इस समय सबसे बड़े मैच फिनिशर बने हुए हैं। वह आईपीएल ही नहीं टीम इंडिया के लिए भी आखिरी के ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2017 में पंजाब किंग्स के साथ की थी। इसके बाद वह 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के साथ जुड़े। तब से ही वह कोलकाता की टीम का हिस्सा हैं। 

IPL में रिंकू सिंह की कीमत बस इतने रुपये 

रिंकू सिंह जब पहली बार आईपीएल 2017 का हिस्सा बने थे, तब पंजाब किंग्स ने उन्हें 10 लाख दिए थे। इसके बाद आईपीएल ऑक्शन 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को 80 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद आईपीएल 2022 से पहले वह एक बार फिर ऑक्शन में उतरे थे। इस बार भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खरीदा था। लेकिन इस बार उनकी सैलरी 55 लाख ही रह गई थी। आईपीएल 2023 में भी वह 55 लाख की सैलरी पर ही खेले थे और इस बार भी KKR ने 55 लाख रुपये में ही उन्हें रिटेन किया है। 

रिंकू सिंह का आईपीएल करियर 

रिंकू सिंह ने आईपीएल में अभी तक 31 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 36.25 की औसत से 725 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि उन्होंने ये रन आखिरी के ओवर्स में आकर 142.16 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। जिसमें गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 गेंदों पर 5 छक्के लगातार मैच जीताने का कारनामा भी शामिल है। 

ये भी पढ़ें

IPL 2024 ऑक्शन में इस टीम को करनी होगी सबसे ज्यादा खरीदारी, किसके पास कितने प्लेयर्स

इतिहास रचने से एक कदम दूर भारत, जानें कब और कहां खेला जाएगा टी20 सीरीज का तीसरा मैच?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल