1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024 ऑक्शन में इस टीम को करनी होगी सबसे ज्यादा खरीदारी, किसके पास कितने प्लेयर्स

IPL 2024 ऑक्शन में इस टीम को करनी होगी सबसे ज्यादा खरीदारी, किसके पास कितने प्लेयर्स

 Published : Nov 27, 2023 04:15 pm IST,  Updated : Nov 27, 2023 04:15 pm IST

IPL Auction : आईपीएल रिटेंशन के बाद अब वो लिस्ट भी सामने आ गई है, जिससे पता चले कि किस टीम के पास ​इस वक्त कितने खिलाड़ी हैं और कितने स्लॉट बाकी हैं।

Kolkata Knight Riders in IPL- India TV Hindi
कोलकाता नाइटराइडर्स Image Source : PTI

IPL 2024 Auction : आईपीएल 2024 के ऑक्शन की तैयारी अब शुरू हो रही है, हालांकि इसके होने में अभी काफी दिन बाकी हैं। पता चला है कि 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन होगा। लेकिन इससे पहले सभी दस टीमों ने अपने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। अब सभी टीमों के रिटेन प्लेयर्स सामने हैं, इससे साफ हो गया है कि कौन कौन से खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम में ही बने रहेंगे। हालांकि जो खिलाड़ी छोड़े गए हैं, वे भी अपनी पहले वाली टीम में आ सकते हैं, लेकिन उन्हें ऑक्शन में आना होगा, इसके जो टीम ज्यादा कीमत लगाएगी, वो उसके साथ चल जाएगा। इस बीच अब जबकि रिटेंशन हो गया है तो ये समझना होगा कि इस बार कौन सी टीम ऐसी होगी, जिसे सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीदने होंगे। 

केकेआर को ऑक्शन में खरीदने होंगे सबसे ज्यादा खिलाड़ी 

आईपीएल की दो बार की चैंपियन टीम केकेआर के नए मेंटर गौतम गंभीर बन गए हैं, इससे पहले दो साल वे एलएसजी से जुड़े हुए थे और उनकी टीम प्लेआफ तक गई भी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। कोलकाता नाइटराइडर्स ने गौतम गंभीर की कप्तानी में ही दो आईपीएल खिताब अपने नाम किए थे। लेकिन केकेआर वो टीम है, जिसने अपने ज्यादातर खिलाड़ी इस बार छोड़ दिए हैं, यानी रिलीज कर दिए हैं। यही कारण है कि इस बार के ऑक्शन में उसे ही सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीदने होंगे। आईपीएल का​ नियम है कि सभी टीमें अपने स्क्वाड में कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी रख सकती हैं। अभी की बात करें तो केकेआर के पास महज 13 खिलाड़ी हैं, जिसमें चार विदेशी खिलाड़ी हैं। अगर ये टीम 25 का स्क्वाड पूरा करती है तो उसे 12 और खिलाड़ी खरीदने होंगे, जो इस बार के ऑक्शन में सबसे ज्यादा होगा। टीम के पर्स में 32.7 करोड़ रुपये बाकी हैं, जो ठीकठाक रकम कही जा सकती है। 

एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके के पास केवल 6 स्लॉट बाकी 

अगर बाकी टीमों की बात की जाए तो सीएसके के पास 19 खिलाड़ी हैं और उनके पास केवल 6 स्लॉट बाकी हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पास 16 खिलाड़ी हैं और उनके पास 9 जगह भरने के लिए बाकी हैं। गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान रहे हार्दिक पांड्या को वापस मुंबई इंडियंस भेज दिया है, इसलिए उनके पास 17 खिलाड़ी हैं और केवल आठ ही जगह खाली हैं। केएल राहुल की कप्तानी वाली एलएसजी ने काफी कम खिलाड़ी रिलीज किए हैं, इसलिए उनके पास अभी 19 खिलाड़ी हैं, अगर वे अधिकतम की सीमा तक जाना चाहते हैं तो केवल 6 और खिलाड़ी चाहिए होंगे। 

एमआई और पीबीकेएस के पास भी अभी तक 17 खिलाड़ी मौजूद 

मुंबई इंडियसं के पास 17 खिलाड़ी इस वक्त हैं और उन्हें 8 और चाहिए होंगे। पंजाब किंग्स के पास भी 17 ही खिलाड़ी हैं। आरसीबी के पास तो 19 खिलाड़ी रिटेन हैं, उन्हें भी छह ही और खिलाड़ी चाहिए। आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स के पास 17 खिलाड़ी पहले से ही हैं और उन्हें केवल 8 और प्लेयर्स चाहिए होंगे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। उनके पास 19 खिलाड़ी हैं और रकम भी 34 करोड़ की बाकी है। वे अब अगले महीने होने वाले ऑक्शन में ज्यादा से ज्यादा 6 और खिलाड़ी खरीद सकते हैं। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

IPL 2024 : इस टीम को अचानक मिला नया कप्तान, रिटेंशन के अगले दिन धमाका

IPL 2024 से पहले फंसी RCB की टीम, अब ऑक्शन में करना होगा ये काम

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल