1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. निकोलस पूरन ने धक्का देते हुए पकड़ी थी गर्दन, अब क्रुणाल पांड्या ने पूरी घटना पर तोड़ी चुप्पी

निकोलस पूरन ने धक्का देते हुए पकड़ी थी गर्दन, अब क्रुणाल पांड्या ने पूरी घटना पर तोड़ी चुप्पी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 09, 2026 02:24 pm IST,  Updated : May 09, 2026 02:24 pm IST

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बाद निकोलस पूरन द्वारा क्रुणाल पांड्या का कॉलर पकड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पूरी घटना पर अब क्रुणाल पांड्या का बयान सामने आया है।

Nicholas Pooran and Krunal Pandya- India TV Hindi
निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या Image Source : AFP

IPL में कई बार खिलाड़ी मैदान जोश में होश खो बैठते हैं। IPL के इतिहास में ऐसा कई बार देखने को मिल चुका है। IPL 2026 में हाल ही में एक ऐसी ही घटना देखने को मिली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद सामने आए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, जिसमें निकोलस पूरन को क्रुणाल पांड्या का गला पकड़ते हुए देखा गया। वीडियो वायरल होते ही फैंस के बीच दोनों खिलाड़ियों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि अब क्रुणाल पंड्या ने खुद सामने आकर पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद

दरअसल, IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था। मैच के दौरान उस समय हल्का तनाव देखने को मिला जब निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आए और क्रुणाल पंड्या ने उन्हें एक तेज बाउंसर फेंकी। अगली गेंद पर पूरन ने सिंगल लिया और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंचते ही दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ बातचीत होती नजर आई। हालांकि, उस समय मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा। लेकिन मैच के बाद एक नया वीडियो सामने आया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। वीडियो में पूरन और क्रुणाल मैच के बाद बातचीत करते दिख रहे हैं। इसी दौरान पूरन क्रुणाल का गला पकड़ते और फिर उन्हें धक्का देते नजर आए। तभी जस्टिन लैंगर भी वहां पहुंच गए और दोनों खिलाड़ियों से बात करते दिखाई दिए। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद दोनों खिलाड़ी हंसते हुए और दोस्ताना अंदाज में बातचीत करते नजर आए, जिससे साफ हो गया कि मामला गंभीर नहीं था।

क्रुणाल पांड्या का सामने आया बयान

इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम पर निकोलस पूरन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने लिखा- कोई लफड़ा नहीं, बस प्यार मेरे भाई। निकोलस पूरन को 100 IPL मैच पूरे करने पर बधाई। तुम पर गर्व है भाई, अभी तो और भी बहुत सारे मैच आने बाकी हैं। वैसे, वो बाउंसर कैसा था?

पूरन ने भी कमेंट सेक्शन में जवाब देते हुए साफ कर दिया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। उन्होंने लिखा- यहां सिर्फ प्यार है, दोस्तों। मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक। गौरतलब है कि पूरन और क्रुणाल 2023 और 2024 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक साथ खेल चुके हैं और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती रही है।

GT vs RR: जयपुर में चलेंगे बल्लेबाज या गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला, जानें पिच से लेकर मौसम तक की पूरी रिपोर्ट

केएल राहुल ने IPL में बना दिया अनोखा रिकॉर्ड, टूटना लगभग नामुमकिन; बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल