1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs RR: जयपुर में चलेंगे बल्लेबाज या गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला, जानें पिच से लेकर मौसम तक की पूरी रिपोर्ट

GT vs RR: जयपुर में चलेंगे बल्लेबाज या गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला, जानें पिच से लेकर मौसम तक की पूरी रिपोर्ट

 Written By: Vanson Soral
 Published : May 09, 2026 10:32 am IST,  Updated : May 09, 2026 10:32 am IST

GT vs RR: IPL 2026 के 52वें मैच का जयपुर में आयोजन होगा, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टक्कर गुजरात टाइटंस से होगी।

GT vs RR - India TV Hindi
राजस्थान बनाम गुजरात Image Source : AFP

GT vs RR Pitch and Weather Report: IPL 2026 में प्लेऑफ की तस्वीर हर मैच के साथ दिलचस्प होती जा रही है और 9 मई को जयपुर में होने वाला मुकाबला भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और शानदार फॉर्म में चल रही गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के पास 12-12 पॉइंट हैं, ऐसे में यह मुकाबला टॉप-4 की रेस में बेहद अहम माना जा रहा है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली 7 विकेट की हार के बाद उतर रही है। टीम ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और पहले पांच में से चार मुकाबले जीते थे, लेकिन पिछले पांच मैचों में उनका प्रदर्शन थोड़ा कमजोर पड़ा है, जहां उन्हें तीन हार का सामना करना पड़ा। रियान की कप्तानी वाली टीम फिलहाल 10 मैचों में 12 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।

गुजरात की नजर लगातार चौथी जीत पर

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस जबरदस्त लय में नजर आ रही है। टीम लगातार तीन मैच जीतकर इस मुकाबले में उतर रही है। गुजरात ने हाल के मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स जैसी मजबूत टीमों को हराया है। गुजरात फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है और राजस्थान को हराकर टॉप-4 में जगह बना सकती है।

कैसा रहेगा आज मौसम

IPL 2026 का 52वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां इस सीजन बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। बड़े स्कोर और चौके-छक्कों की बरसात ने इस मैदान को बल्लेबाजों का पसंदीदा बना दिया है। ऐसे में फैंस को एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद रहेगी। मौसम की बात करें तो जयपुर में आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यानी फैंस को बिना बारिश की रुकावट के एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

IPL 2026: ऑरेंज और पर्पल कैप की जंग हुई रोमांचक, वैभव सूर्यवंशी और कगिसो रबाडा कर सकते हैं कमाल

फिन एलन ने लगाई छक्कों की झड़ी, मैकुलम-रसेल के धांसू क्लब में 8 साल बाद किसी खिलाड़ी की एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल