1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दो दिन में झटके 9 विकेट, कुलदीप यादव ने अपने कहर से चित कर दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

दो दिन में झटके 9 विकेट, कुलदीप यादव ने अपने कहर से चित कर दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Sep 12, 2023 11:49 pm IST,  Updated : Sep 12, 2023 11:49 pm IST

कुलदीप यादव ने वनडे क्रिकेट का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कुलदीप ने सुपर 4 में पाकिस्तान और श्रीलंका की कमर तोड़ दी।

Kuldeep Yadav- India TV Hindi
Kuldeep Yadav Image Source : PTI

IND vs SL: एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 41 रनों से जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद टीम इंडिया सिर्फ 213 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम को मात्र 172 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस मैच के हीरो 4 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव रहे। कुलदीप ने इसी के साथ एक बड़ा कारनामा कर दिया।

कुलदीप का कहर, टूटा रिकॉर्ड

कुलदीप यादव के वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे हो चुके हैं। इस गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेने से पहले पाकिस्तान के खिलाफ बीते मुकाबले में 5 विकेट हासिल किए थे। कुलदीप सबसे तेज 150 विकेट हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने मात्र 88 मैचों में ये कर दिखाया है। कुलदीप से आगे सिर्फ मोहम्मद शमी हैं जिन्होंने 80 मैच में ही 150 विकेट हासिल कर लिए थे।

सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज

80 - मोहम्मद शमी

88- कुलदीप यादव
97- अजीत अगरकर
103- जहीर खान
106- अनिल कुंबले
106- इरफान पठान

चौथे सबसे तेज स्पिनर

150 विकेट लेने वाले कुलदीप दुनिया के चौथे सबसे तेज स्पिनर हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक सबसे ऊपर हैं जिन्होंने 78 मैचों में ये कारनामा किया था। वहीं राशिद खान ने 80 मैच और अजंता मेंडिस ने 84 मुकाबलों में ये कारनामा किया था। 88 मैचों में ऐसा करने वाले कुलदीप चौथे नंबर पर हैं।

स्पिनरों में सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज

78- सकलैन मुश्ताक
80- राशिद खान
84- अजंता मेंडिस
88- कुलदीप यादव
89- इमरान ताहिर

भारत ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2023 के फाइनल में बनाई जगह, कुलदीप यादव बने जीत के हीरो

रवींद्र जडेजा ने एशिया कप में रचा इतिहास, बन गए भारत के नंबर एक गेंदबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल