1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजस्थान रॉयल्स में राहुल द्रविड़ की जगह लेने के लिए तैयार ये दिग्गज, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

राजस्थान रॉयल्स में राहुल द्रविड़ की जगह लेने के लिए तैयार ये दिग्गज, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

 Published : Sep 26, 2025 12:02 am IST,  Updated : Sep 26, 2025 12:02 am IST

राजस्थान रॉयल्स की टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कुछ समय पहले ही इस्तीफा दे दिया था और अब उनकी जगह श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा ले सकते हैं।

rajasthan royals- India TV Hindi
राजस्थान रॉयल्स Image Source : PTI

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही थी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी जगह भरने के लिए श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स में कोचिंग स्टाफ का नेतृत्व करने के लिए वापसी करेंगे।

संगकारा की हो सकती है वापसी

ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक  2021 से राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक रहे कुमार संगकारा महान राहुल द्रविड़ के जाने से खाली हुई जगह को भरने के लिए तैयार हैं और उन्होंने 2026 सीजन की योजना बनानी शुरू कर दी है। 2021 में राजस्थान रॉयल्स में शामिल होने के बाद से संगकारा मुख्य कोच की दोहरी भूमिका भी निभा रहे हैं और संजू सैमसन की अगुवाई वाली फ्रेंचाइजी ने उनके मार्गदर्शन में चार सीजन में दो बार प्लेऑफ में जगह बनाई है।

राजस्थान की टीम एक बार जीत चुकी है खिताब

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2008 में खिताब जीता था। उसके बाद संजू सैमसन की कप्तानी में टीम साल 2022 में फाइनल में पहुंची थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस से हार का मुंह देखना पड़ा था। 2023 में पांचवें स्थान पर रहने के बाद टीम अगले सीजन में प्लेऑफ में पहुंची जहां उन्हें क्वालीफायर-2 में हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2025 में टीम ने किया खराब प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में चोटिल होने की वजह से नियमित कप्तान संजू सैमसन नहीं खेले थे। इसी वजह से बाद में कप्तानी की जिम्मेदारी रियान पराग ने संभाली थी। फिर भी टीम अच्छा नहीं कर पाई थी और आईपीएल 2025 में टीम ने कुल 14 मुकाबले खेले थे, जिसमें से सिर्फ चार ही जीते थे। 8 अंकों के साथ टीम 9वें स्थान पर रही थी। 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान से हुआ ब्लंडर, गली क्रिकेट में लड़के भी नहीं करेंगे ऐसी भयंकर भूल

पाकिस्तानी टीम ने फिर करवाई जगहंसाई, रन आउट तो हुआ नहीं, ऊपर से कर दी बड़ी मिस्टेक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल