1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs SL: कुसल मेंडिस ने जड़ा सबसे तेज शतक, वर्ल्ड कप में शाहीन, राउफ और हसन अली की उड़ी धज्जियां

PAK vs SL: कुसल मेंडिस ने जड़ा सबसे तेज शतक, वर्ल्ड कप में शाहीन, राउफ और हसन अली की उड़ी धज्जियां

 Written By: Govind Singh
 Published : Oct 10, 2023 04:45 pm IST,  Updated : Oct 10, 2023 04:45 pm IST

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुसल मेंडिस ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने श्रीलंका के लिए वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाया है।

Kusal Mendis - India TV Hindi
Kusal Mendis Image Source : PTI/TWITTER

Pakistan vs Sri Lanka ICC World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इस समय श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जो सही साबित हुआ। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। मैच में कुसल मेंडिस ने धमाकेदार अंदाज में रन बनाए। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 

कुसल मेंडिस ने किया कमाल 

श्रीलंका की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब ओपनर कुसल परेरा हसन अली की गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद पथुम निशंका और कुसल मेंडिस ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। निशंका तो अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 51 रन बनाए। मेंडिस ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 65 गेंदों में ही शतक ठोक दिया। उन्होंने मैच में कुल 77 गेंदों में 122 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 14 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। इसी के साथ मेंडिस वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं। 

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी: 

49 गेंद - एडेन मार्कराम 

50 गेंद - केविन ओ'ब्रायन 
51 गेंद - ग्लेन मैक्सवेल 
52 गेंद - एबी डिविलियर्स 
57 गेंद - इयोन मोर्गन 
65 गेंद - कुसल मेंडिस 

पाकिस्तानी गेंदबाजों की उड़ाईं धज्जियां 

कुसल मेंडिस ने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। उन्होंने अपनी विस्फोटक बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली और हारिस राउफ के खिलाफ खूब रन बटोरे। पाकिस्तानी गेंदबाजों की एक भी चाल उनके आगे कामयाब नहीं हो पाई। मेंडिस ने शाहीन के एक ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। वहीं हसन अली के ओवर में लगातार दो छक्के जड़े, लेकिन इसी ओवर में वह आउट हो गए थे। 

इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम 

श्रीलंका की टीम ने 30.1 ओवर के बाद 229 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। टीम के लिए अभी तक सबसे ज्यादा 122 रन कुसल मेंडिस ने बनाए। पथुम निशंका ने 51 रनों की पारी खेली। क्रीज पर सदीरा समरविक्रमा 45 रन और धनंजय डि सिल्वा 1 रन बनाकर मौजूद हैं। पाकिस्तान के लिए हसन अली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके हैं। 

यह भी पढ़ें: 

जो रूट ने तोड़ा 31 साल पुराना कीर्तिमान, अब ग्राहम गूच छूटे पीछे

विराट का घर और सामने नवीन उल हक, IPL की लड़ाई के बाद अब पहली बार होगा आमना-सामना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।