Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैंपियंस ट्रॉफी के बीच टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, नहीं रहे दिग्गज स्पिनर

चैंपियंस ट्रॉफी के बीच टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, नहीं रहे दिग्गज स्पिनर

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Mar 04, 2025 09:29 am IST, Updated : Mar 04, 2025 12:23 pm IST

पद्माकर शिवालकर ने घरेलू क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट चटकाए लेकिन कभी भारतीय टीम के लिए नहीं खेल सके। उन्होंने मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया।

Padmakar Shivalkar- India TV Hindi
Image Source : PTI व्हीलचेयर पर बैठे पद्माकर शिवालकर

भारत और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भिड़ने के लिए तैयार है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट लिए बुरी खबर आई है। मुंबई के महान स्पिनर पद्माकर शिवालकर का निधन हो गया है। शिवालकर 84 साल के थे। उनका उम्र संबंधी समस्याओं के कारण 3 मार्च को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के लिए कई सालों तक घरेलू क्रिकेट खेला और 500 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए। 

पद्माकर बाएं हाथ के स्पिनर थे। उन्होंने 22 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया और 48 साल की उम्र तक खेलते रहे। शिवालकर ने 1961-62 से 1987-88 के बीच कुल 124 फर्स्ट क्लास मैच खेले और और 19.69 के शानदार गेंदबाजी औसत से 589 विकेट अपनी झोली में किए। इस दौरान उन्होंने 42 बार 5 विकेट और 13 बार 10 विकेट लेने का बड़ा कारनामा किया। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद वह कभी भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए। शिवालकर ने 12 लिस्ट ए मैच भी खेले और 16 विकेट चटकाए। उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी BCCI ने साल 2017 में सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवॉर्ड से भी नवाजा था।

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में उनका सबसे शानदार प्रदर्शन 1972-73 के फाइनल में आया। इस मैच में उन्होंने 16 रन देकर 8 विकेट और 18 रन देकर 5 विकेट लेकर मुंबई (तब बॉम्बे) को तमिलनाडु पर शानदार जीत दिलाई थी।

गावस्कर ने शोक व्यक्त किया

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने शिवालकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह वाकई बहुत दुखद खबर है। कुछ ही समय में मुंबई क्रिकेट ने अपने दो दिग्गज खिलाड़ियों मिलिंद और अब पद्माकर को खो दिया है, जो कई जीत के सूत्रधार थे। बता दें, 19 फरवरी को मुंबई के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता मिलिंद रेगे का निधन हो गया था। और अब पद्माकर शिवालकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

MCA ने भी जताया दुख

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने शिवालकर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि मुंबई क्रिकेट ने आज एक सच्चे दिग्गज को खो दिया है। पद्माकर शिवालकर सर का खेल में योगदान, खासकर अब तक के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई क्रिकेट के लिए उनका समर्पण, कौशल और प्रभाव अद्वितीय है। उनका निधन क्रिकेट जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

(Input- PTI)

यह भी पढ़ें:

NZ vs SA: कब, कहां और कैसे देखें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड दूसरा सेमीफाइनल, ये है सबसे आसान तरीका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, ऐसा करते ही बन जाएंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement