भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया है। दिन के 85 ओवरों के खेल में भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए हैं। दिन के खेल के समाप्ति होने तक भारत के लिए रविंद्र जडेजा (45) और रविचंद्रन अश्विन (10) नाबाद पवेलियन वापस लौटे हैं। टीम के लिए आज के दिन ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 96 रनों की पारी खेली। पंत सिर्फ 4 रन से टेस्ट में 5वां शतक बनाने से चूक गए।
पंत के लिए भारतीय पारी में हनुमा विहारी ने 58 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विराट कोहली ने 45, रोहित शर्मा ने 29 और मयंक अग्रवाल ने 33 रन बनाए।
वहीं गेंदबाजी में श्रीलंका के लिए लसिथ एम्बुलडेनिया ने सबसे अधिक दो विकेट लिए जबकि सुरंगा लकमल, लाहिरु कुमार, धनंजय डि सिल्वा और विस्वा फर्नांडो ने भी एक-एक विकेट लिए।