1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Highlights NZ W vs Aus W : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 141 रन से बुरी तरह हराया

Highlights NZ W vs Aus W : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 141 रन से बुरी तरह हराया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 13, 2022 03:00 am IST,  Updated : Mar 13, 2022 03:24 pm IST

एलिस पैरी, ताहिला मैकग्रा और एशले गार्डनर के हरफनमौला प्रदर्शन से आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 141 रन से रौंदकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। एलिस पैरी ने 86 गेंद पर 68 रनों की पारी खेली। 

Australia Womens Cricket Team- India TV Hindi
Australia Womens Cricket Team Image Source : TWITTER

Live Score New Zealand Women vs Australia Women in ICC Women's World Cup 2022 Latest Match Updates

एलिस पैरी, ताहिला मैकग्रा और एशले गार्डनर के हरफनमौला प्रदर्शन से आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 141 रन से रौंदकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। एलिस पैरी ने 86 गेंद पर 68 रनों की पारी खेली। वहीं मैकग्रा ने 56 गेंद में 57 रन बनाए। इसके बाद गार्डनर ने 18 गेंद में 48 रन की तेज तर्रार पारी खेली जिससे आस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आठ विकेट पर 269 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इस लक्ष्य का बचाव करने उतरी आस्ट्रेलिया ने एकजुट गेंदबाजी प्रयास से ट्रांस तस्मानियाई प्रतिद्ंद्वी न्यूजीलैंड को 30.2 ओवर में 128 रन के भीतर समेट दिया। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल