India Women vs Pakistan Women ICC Women's World Cup 2022 ODI Scorecard IND W vs PAK W match
ICC महिला वर्ल्ड कप 2022 का चौथा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया जिसमें मिताली राज की कप्तानी वाली टीम ने शानदार 107 रनों से जीत दर्ज की। इस तरह भारत एक बड़ी जीत से अपने अभियान का आगाज करने में सफल रहा। महिला वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की यह चौथी सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया की इस जीत की हीरो रही पूजा वस्त्राकर जिन्होंने सबसे ज्यादा 67 रनों की पारी खेली। ये पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार 11वीं वनडे जीत है। वहीं, मिताली राज की कप्तानी में भारत ने 10वीं बार जीत हासिल की।प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): जावेरिया खान, सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ (C), ओमैमा सोहेल, निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना, सिदरा नवाज (W), डायना बेग, नशरा संधू, अनम अमीन
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, मिताली राज (C), ऋचा घोष (W), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़
Pakistan Women vs India Women, 4th Match