1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Live score, WI vs ENG 2nd Test Day-1: टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की ठोस शुरुआत

Live score, WI vs ENG 2nd Test Day-1: टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की ठोस शुरुआत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2022 06:38 pm IST,  Updated : Mar 16, 2022 10:59 pm IST

वेस्टइंडीज और इंंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज पहला दिन है। दोनों टीमों की कोशिश होगी की अपने दमदार खेल से मैच में शुरुआती बढ़त बनाए।

England vs West Indies, WI vs ENG, WI vs ENG Live score, Live score, Live cricket, Live match, Live - India TV Hindi
England vs West Indies, 2nd Test Match Day-1 Image Source : TWITTER/@ENGLANDCRICKET

नमस्कार, इंडिया टीवी हिंदी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आज दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो रही है। तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर छूटा था। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वह दूसरे मैच में अपने बेहतरीन खेल से शुरुआती बढ़त हासिल करें। सीरीज का यह मैच केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेला जा रहा है।

 पहले मैच में इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया था। हालांकि मेजबान वेस्टइंडीज ने भी मजबूती के साथ वापसी करते हुए इंग्लैंड को कड़ी दी थी लेकिन आखिर में इस मुकाबले का नतीजा ड्रॉ रहा था।

दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवन-

वेस्टइंडीज- क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जॉन कैंपबेल, शमरह ब्रूक्स, नकरमाह बोनर, जर्मेन ब्लैकवुड, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, केमार रोच, वीरसामी पर्मौल, जेडन सील्स।

इंग्लैंड- एलेक्स लीस, जैक क्रॉली, जो रूट (कप्तान), डैनियल लॉरेंस, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मैथ्यू फिशर, जैक लीच, साकिब महमूद।

West Indies vs England, 2nd Test Match Live score

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल