1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB पर भारी पड़ गए अमित मिश्रा, 40 की उम्र में भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया नाम

RCB पर भारी पड़ गए अमित मिश्रा, 40 की उम्र में भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया नाम

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 01, 2023 09:57 pm IST,  Updated : May 01, 2023 10:03 pm IST

अमित मिश्रा ने 40 साल की उम्र में एक बड़ा कमाल कर दिया है। इस गेंदबाज ने कई युवा गेंदबाजों को पीछे छोड़ बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

Amit Mishra- India TV Hindi
Amit Mishra Image Source : AP

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 43वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भिड़ रही है। इस मैच में टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ के ईकाना स्टेडियम की पिर पर एक बार फिर से स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला दिखा। और इसी बीच लखनऊ के दिग्गज तेज गेंदबाज अमित मिश्रा ने आईपीएल की रिकॉर्ड्स बुक में अपना नाम ऊपर कर लिया है। 

अमित मिश्रा का नाम रिकॉर्ड बुक में 

अमित मिश्रा ने आरसीबी के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। मिश्रा ने तीन ओवर में मात्र 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। अमित मिश्रा ने फाफ डु प्लेसिस और सुयश प्रभुदेसाई को पवेलियन की राह दिखाई। इसी के साथ ये गेंदबाज अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है। मिश्रा के अब 160 मैचों में 172 विकेट हो चुके हैं। वो इस लिस्ट में ड्वेन ब्रावो (183) और युजवेंद्र चहल (178) से पीछे हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. ड्वेन ब्रावो- 161 मैचों में 183 विकेट

2. युजवेंद्र चहल- 140 मैचों में 178 विकेट

3. अमित मिश्रा- 160 मैचों में 172 विकेट   

4. रवि अश्विन- 193 मैचों में 170 विकेट

5. पीयूष चावला- 173 मैचों में 170 विकेट

आरसीबी का छोटा स्कोर

आरसीबी की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 126 रन बनाए। आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। ओपन करने आए विराट कोहली ने 31 रन बनाए। इसके बाद अनुज रावत सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं सुपरस्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (4) भी ज्यादा खास कुछ नहीं कर पाए। वहीं सुयश प्रभुदेसाई (6), दिनेश कार्तिक (16), महिपाल लोमरोर (3) और कर्ण शर्मा (2) जल्दी पवेलियन लौट गए। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। लखनऊ की ओर से नवीन उल हक ने 3 विकेट झटके। वहीं अमित मिश्रा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल