1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को दी 7 विकेट से मात, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को दी 7 विकेट से मात, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 12, 2026 02:38 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 07:21 pm IST

LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 165 रनों के टारगेट का पीछा 18.4 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर करते हुए इस सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स...- India TV Hindi
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस Image Source : AFP

LSG vs GT:  इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 19वां लीग मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में खेला गया, जिसे गुजरात टाइटंस की टीम 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रनों का स्कोर बनाया था, जिसको गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर्स में हासिल कर लिया।

लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम की बल्लेबाजी में कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सका, जिसमें एडन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 30 रनों की पारी खेली, इसके अलावा ऋषभ पंत, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी ने 18-18 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए जबकि अशोक शर्मा ने 2 तो वहीं कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

गुजरात टाइटंस की टीम को शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने टारगेट का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत दी जिसमें दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी देखने को मिली। सुदर्शन के 15 रन बनाकर पवेलियन लौटने के बाद गिल को जोस बटलर का साथ मिला और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई जिसने मुकाबले को पूरी तकह से एकतरफा कर दिया। गिल के बल्ले से इस मैच में 56 और जोस बटलर के बल्ले से 60 रनों की पारी देखने को मिली। लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया।

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाएंट्स - मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

गुजरात टाइटंस - साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।

यहां पर देखिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

लखनऊ सुपर जाएंट्स - एम सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव।

गुजरात टाइटंस - शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल