1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs RCB Dream11 Prediction: कोहली या मिचेल मार्श किसे चुने कप्तान, इन 11 खिलाड़ियों से बनाए अपनी टीम

LSG vs RCB Dream11 Prediction: कोहली या मिचेल मार्श किसे चुने कप्तान, इन 11 खिलाड़ियों से बनाए अपनी टीम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 27, 2025 11:22 am IST,  Updated : May 27, 2025 11:36 am IST

IPL 2025 के आखिरी लीग स्टेज मैच में आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

lPL 2025- India TV Hindi
लखनऊ बनाम आरसीबी Image Source : INDIA TV

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। इस मुकाबले में RCB की निगाहें जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह पक्की करने पर टिकी होंगी, वहीं लखनऊ की टीम अपने खराब सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।

गुजरात टाइटंस की लगातार हार ने RCB के लिए 2016 के बाद पहली बार शीर्ष दो में आने का शानदार मौका बना दिया है। IPL में टॉप-2 में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने का एक अतिरिक्त मौका मिलता है, तो ऐसे में RCB आज अपने हाथ से इस सुनहरे मौके जाने नहीं देना चाहेगी। RCB के अभी 17 पॉइंट हैं और उसके लिए इस मुकाबले में जीत बेहद जरूरी है। यदि बेंगलुरु की टीम जीतती है, तो वह टॉप-2 में पहुंच जाएगी।

इससे पहले पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, मुंबई इंडियंस 16 अंकों के साथ चौथे पायदान पर फिनिश कर चुकी है। पंजाब की इस जीत से सबसे बड़ा नुकसान गुजरात टाइटंस को हुआ है, जो पहले पायदान से खिसककर दूसरे नंबर पर आ गई है।

अब गुजरात टाइटंस के टॉप-2 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर RCB आज जीत दर्ज करती है, तो गुजरात तीसरे नंबर पर खिसक जाएगी और उसे एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरना होगा। कुल मिलाकर, आज का मैच IPL 2025 के प्लेऑफ समीकरण को पूरी तरह बदल सकता है।

LSG vs RCB मैच डिटेल्स

  • तारीख: 27 मई 2025
  • दिन: मंगलवार 
  • वेन्यू: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  • समय: 7:30 PM
  • टॉस: 7:00 PM
  • TV पर कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार 

संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, आकाश दीप, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, रवि बिश्नोई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल।

LSG vs RCB Dream11 प्रिडिक्शन

  • विकेटकीपर: निकोलस पूरन, फिलिप साल्ट
  • बल्लेबाज: मिचेल मार्श (उपकप्तान), विराट कोहली (कप्तान), आयुष बदोनी, रजत पाटीदार
  • ऑलराउंडर: क्रुणाल पंड्या
  • गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रवि बिश्नोई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल