1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL में रचा इतिहास, 10 साल के इंतजार के बाद लीग में हुआ ये कारनामा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL में रचा इतिहास, 10 साल के इंतजार के बाद लीग में हुआ ये कारनामा

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Apr 28, 2023 09:23 pm IST,  Updated : Apr 28, 2023 09:38 pm IST

LSG Highest IPL Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

LSG- India TV Hindi
LSG ने आईपीएल इतिहास में किया बड़ा कारनामा Image Source : PTI

IPL 2023 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को जमकर धोया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम के लिए काइल मायर्स ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी थी। 8 ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया था। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 257 रन बनाए। मार्कस स्टॉयनिस ने 40 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। उनके अलावा काइल मायर्स ने भी 24 गेंदों पर 54 रन ठोके। इसके अलावा आयुष बडोनी ने 24 गेंदों पर 43 और निकोलस पूरन ने 19 गेदों पर 45 रन बनाए। आईपीएल इतिहास में दूसरी बार 250 का आंकड़ा पार हुआ और 10 साल के इंतजार के बाद ऐसा हुआ है।

आईपीएल इतिहास में एक पारी के सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम है जो उसने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था। इससे पहले लीग का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 248 भी आरसीबी के नाम था जो 2016 में बना था। उसे अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने सात साल के बाद तोड़ जिया है। आईपीएल के 16 साल के इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि एक पारी में 250 से अधिक का स्कोर बना है। लखनऊ ने इसी के साथ इस सीजन भी सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है। इससे पहले इस सीजन में 235 रन का स्कोर सीएसके के नाम दर्ज था।

IPL इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर (एक पारी में)

  1. आरसीबी- 263/5 (vs पुणे वॉरियर्स, 2013)
  2. लखनऊ सुपर जायंट्स- 257/5 (vs पंजाब किंग्स, 2023)
  3. आरसीबी- 248/3 (vs गुजरात लायंस, 2016)
  4. सीएसके- 246/5 (vs राजस्थान रॉयल्स, 2010)
  5. केकेआर- 245/6 (vs पंजाब किंग्स, 2018)

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस पारी में केएल राहुल को छोड़कर सभी ने कमाल की बल्लेबाजी की। दीपक हुड्डा भी आखिरी में 6 गेंदों पर 11 और क्रुणाल पंड्या 2 गेंदों पर 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में सबसे बड़े स्कोर के अलावा सबसे ज्यादा बाउंड्रीज का भी रिकॉर्ड बना। इससे पहले 2013 में आरसीबी ने सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली पारी में 21-21 चौके व छक्के लगाकर 42 बाउंड्री लगाई थीं। इस मैच में लखनऊ ने अपनी पारी में 27 चौके और 14 छक्के समेत कुल 41 बाउंड्री लगाईं।

IPL के एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री का रिकॉर्ड

  • 42 (21, 21) - आरसीबी vs पुणे वॉरियर्स, 2013
  • 41 (27, 14) - लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स, 2023
  • 39 (24, 15) - केकेआर vs पंजाब किंग्स, 2018
  • 38 (30, 8) - मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद, 2021

यह भी पढ़ें:-

LSG को मिला गेल जैसा खतरनाक खिलाड़ी, पिछले सीजन 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज के लिए बना मुश्किल

LSG के लिए IPL में सिरदर्द बना ये मैच विनर, लोगों ने बता दिया सबसे बड़ा फ्रॉड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल