इंग्लैंड की टीम अपने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसके पहले मुकाबले को मेजबान टीम ने जहां अपने नाम किया था, तो वहीं सीरीज का दूसरा मैच ब्रिस्टल के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिला है, जिसमें तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को जगह मिली है। इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जिसे वुड ने जो इंटरनेशनल क्रिकेट में 621 दिन बाद वापसी कर रहे थे उन्होंने मुकाबले की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल करने के साथ सही साबित किया। वुड ने इस मैच में अपनी 4 ओवर्स की गेंदबाजी में कुल 25 रन देने के साथ 2 विकेट हासिल किए।
ल्यूक वुड बने इस स्पेशल क्लब का हिस्सा
ल्यूक वुड ने इस मुकाबले से पहले अपना पिछला इंटरनेशनल मैच साल 2023 में खेला था, जिसके बाद से वह लगातार टीम से बाहर चल रहे थे। ल्यूक वुड ने प्लेइंग 11 में वापसी का मौका मिलने के साथ पहली ही गेंद पर इसे पूरी तरह से भुना लिया। वुड ने वेस्टइंडीज टीम के ओपनिंग बल्लेबाज एविन लुईस को एलबीडब्ल्यू आउट करने के साथ मुकाबले की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया। इसी के साथ ल्यूक वुड अब इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में किसी भी मुकाबले में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले साल 2012 में स्टीवन फिन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में ऐसा किया था तो वहीं उसके बाद डेविड विली ने 2 बार साल 2017 और 2019 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में ये कारनामा किया था।
अब तक ऐसा रहा है ल्यूक वुड का इंटरनेशनल करियर
29 साल के ल्यूक वुड के इंटरनेशनल करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने इंग्लैंड की टीम के लिए साल 2022 में टी20 और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में डेब्यू किया था, इसके बाद से उन्हें वनडे में जहां 2 मुकाबले खेलने का मौका मिला तो वहीं टी20 में कुल 6 मुकाबले खेले हैं। ल्यूक वनडे ने जहां वनडे में एक भी विकेट हासिल नहीं किया है तो वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने कुल 11 विकेट लिए हैं। वुड इसके अलावा आईपीएल में भी खेल चुके हैं, जिसमें वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं और उन्हें 2 मैच खेलने का मौका मिला था जिसमें वह एक विकेट लेने में कामयाब हुए थे।
ये भी पढ़ें
WTC Final 2025 मुकाबला ड्रॉ होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी? ICC के इस नियम से दी जाएगी प्राइज मनी
पाकिस्तान टीम में फिर होगा बड़ा बदलाव! इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है तीनों फॉर्मेट की कप्तानी