1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Mark Boucher: MI की इस टीम के कोच बन सकते हैं मार्क बाउचर, टी20 वर्ल्ड कप के बाद छोड़ेंगे दक्षिण अफ्रीका की कोचिंग

Mark Boucher: MI की इस टीम के कोच बन सकते हैं मार्क बाउचर, टी20 वर्ल्ड कप के बाद छोड़ेंगे दक्षिण अफ्रीका की कोचिंग

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Sep 14, 2022 12:57 pm IST,  Updated : Sep 14, 2022 01:01 pm IST

Mark Boucher: मार्क बाउचर टी20 वर्ल्ड कप के बाद दक्षिण अफ्रीका की कोचिंग छोड़ने का फैसला कर चुके हैं।

Mark Boucher, mumbai indians, t20 world cup- India TV Hindi
Mark Boucher set to join mumbai indians Image Source : GETTY

Highlights

  • दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा कोच हैं मार्क बाउचर
  • टी20 वर्ल्ड कप के बाद छोड़ेंगे पद
  • टी20 लीग में संभाल सकते हैं नई जिम्मेदारी

Mark Boucher: पूर्व क्रिकेटर मार्क बाउचर टी20 वर्ल्ड कप के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम की कोचिंग छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने मंगलवार को बाउचर के फैसले की जानकारी देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। बाउचर 2019 से ही साउथ अफ्रीका के मुख्य कोच हैं और उनके नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन भी किया है। लेकिन बाउचर ने अब अलग रास्ता चुनने का फैसला कर लिया है। ऐसी अटकलें हैं कि यह पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अब दक्षिण अफ्रीका की नई टी20 लीग से जुड़ सकता है।

MI Cape Town से जुड़ सकते हैं मार्क बाउचर

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक 45 साल के बाउचर अगले साल से शुरू होने वाली SAT20 लीग में मुंबई इंडियंस की टीम MI Cape Town से जुड़ सकते हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि बाउचर 19 सितंबर को केप टाउन में होने वाले मेगा ऑक्शन में एमआई की इस टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।  

राशिद खान, रबाडा समेत पांच खिलाड़ी हैं केपटाउन टीम का हिस्सा

गौरतलब है कि अगले साल से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में आईपीएल की छह फ्रेंचाइजियों ने टीम खरीदी है। इसमें केप टाउन आधारित टीम को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। टीम ने लीग के लिए कगिसो रबाडा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, राशिद खान और डेवाल्ड ब्रेविस को अपने साथ जोड़ा है।

मुंबई इंडियंस में हुए दो बड़े बदलाव

इन चर्चाओं के बीच आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में दो बड़े बदलाव भी हुए हैं। एमआई ने अपने मुख्य कोच महेला जयवर्धने और आईपीएल ऑपरेशंस के डायरेक्टर जाहिर खान को ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट और ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किया है। मुंबई इंडियंस की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मुंबई इंडियंस के मालिकों ने एमआई के लिए वैश्विक क्रिकेट विरासत बनाने के उद्देश्य से जयवर्धने और ज़हीर को नई भूमिकाएं सौंपी हैं। MI का विस्तार हो चुका है, जिसमें अब मुंबई इंडियंस के साथ MI अमीरात और MI केप टाउन शामिल हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने इन तीनों टीमों के लिए एक केंद्रीय टीम की आवश्यकता को जरूरी समझा है। 

मुंबई इंडियंस ने दो लीग में खरीदी है टीम

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के अलावा अब दो नई टी20 लीग में भी कदम रख दिया है। उसने दक्षिण अफ्रीका की एसए टी20 लीग और यूएई की टी20 लीग के लिए MI Cape Town और MI Emirates नाम से टीम बनाई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल