1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इन खिलाड़ियों के दम पर मुंबई ने हासिल की जीत, आखिरी ओवर में दिल्ली को रोमांचक मैच में दी मात

इन खिलाड़ियों के दम पर मुंबई ने हासिल की जीत, आखिरी ओवर में दिल्ली को रोमांचक मैच में दी मात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 11, 2023 06:20 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 11:23 pm IST

IPL 2023 का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया।

DC vs MI - India TV Hindi
DC vs MI Image Source : AP

MI vs DC: IPL 2023 का 16वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेल गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को जीतने के लिए 173 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए 2 स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। 

मुंबई इंडियंस ने हासिल की जीत 

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शानदार शुरुआत की।  रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल थे। ईशान किशन सही तालमेल ना होने की वजह से रन आउट हो गए। उन्होंने 31 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तीन नंबर पर उतरे तिलक वर्मा ने 41 रन बनाए। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर अपना खाता तक नहीं खोल पाए और बिना रन बनाए आउट हो गए। कैमरून ग्रीन और टिम डेविड ने मिलकर मुंबई को आखिरी ओवर में जीत दिला दी। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा और पीयूष चावला ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और ये खिलाड़ी मुंबई के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे। 

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और काफी महंगे साबित हए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने 2 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मुस्तफिजुर रहमान के खाते में 1 विकेट गया। 

दिल्ली कैपिटल्स ने दिया 173 रनों का टारगेट 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा कोई भी खिलाड़ी बेहतरीन पारी नहीं खेल पाया। ओपनर पृथ्वी शॉ सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मनीष पांडे ने  26 रन बनाए। फिर डेब्यू करने वाले यश धुल कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। ललित यादव ने 2 रनों का योगदान दिया। कप्तान वॉर्नर ने 47 गेदों में 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे। अंत में अक्षर पटेल ने तूफानी बैटिंग की। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 54 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 1 रन, कुलदीप यादव ने जीरो रन बनाए। अक्षर पटेल की वजह से ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम 172 रनों तक पहुंच पाई। 

मुंबई के लिए इन प्लेयर्स ने की शानदार गेंदबाजी 

मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 3 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। रिले मेडेरिथ ने 2 विकेट और ऋतिक शौकीन के खाते में 1 विकेट गया। 

मुंबई इंडियंस का पलड़ा है भारी 

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक आईपीएल में 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 15 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं। वहीं, 18 मैचों में मुंबई की टीम को जीत मिली है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: 

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश धुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: 

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल