Mumbai Indians vs Gujarat Titans Cricket Score: IPL 2025 का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। गुजरात टाइटंस ने इस मैच में टॉस जीता और उनके कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए। टीम के लिए विल जैक्स ने अर्धशतक लगाते हुए 55 रनों की पारी खेली। इसके बाद मैच में बारिश ने कई बार खलल डाला। फिर इस मैच में गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 43 रन और जोस बटलर ने 30 रनों की पारी खेली। बारिश के बाद इस मैच को 19 ओवर का कर दिया गया था। आखिरी ओवर में गुजरात को जीतने के लिए 15 रन बनाने थे, जो उसने गेराल्ड कोएत्जी की मदद से बना लिए।
MI vs GT मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।