1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज में पंजाब किंग्स को हराया, ये खिलाड़ी बने जीत में बड़े हीरो

मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज में पंजाब किंग्स को हराया, ये खिलाड़ी बने जीत में बड़े हीरो

 Written By: Govind Singh
 Published : May 03, 2023 06:57 pm IST,  Updated : May 03, 2023 11:50 pm IST

IPL 2023 का 46वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया।

Mumbai Indians - India TV Hindi
Mumbai Indians Image Source : PTI

IPL 2023 का 46वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। पंजाब की टीम ने मुंबई को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई की टीम ने आसानी से 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए कई स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाया। 

मुंबई की टीम ने जीता मैच 

मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब कप्तान रोहित शर्म जीरो रन पर  आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद ईशान किशन और कैमरून ग्रीन की पारियों ने जीत की नींव रख दी। ईशान ने 41 गेंदों में 75 रन बनाए। वहीं, ग्रीन ने 18 गेंदों में 23 रनों का योगदान दिया। अंत में सूर्यकुमार यादव ने भी ईशान के साथ बड़ी साझेदारी निभाई। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में ही 66 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 लंबे छक्के शामिल थे। टिम डेविड ने 19 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 10 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें 1 चौके 3 लंबे छक्के शामिल थे। इन खिलाड़ियों की वजह से ही मुंबई की टीम मैच जीतने में सफल रही। 

पंजाब किंग्स के लिए नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। वहीं, ऋषि धवन और अर्शदीप सिंह के खाते में 1-1 विकेट गया। पंजाब किंग्स के गेंदबाज मैच में अच्छा प्रदर्शन कर पाए। मुंबई की टीम के लिए ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन ने विजयी पारियां खेली। ये खिलाड़ी मुंबई के लिए जीत में सबसे बड़े हीरो साबित हुए हैं। 

MI vs PBKS मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

पंजाब किंग्स ने दिया 215 रनों का टारगेट 

पंजाब किंग्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। जब प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शिखर धवन भी 30 रन बनाकर आउट हो गए। मैट शॉर्ट ने 27 रन बनाए। इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों में 82 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल थे। जितेश शर्मा ने उनका शानदार तरीके से साथ दिया है। जितेश ने 27 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें 5 चौके 2 छक्के शामिल थे। इन दोनों ही बल्लेबाजों की वजह से पंजाब किंग्स की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। पंजाब की टीम ने 3 विकेट खोकर 214 रनों का टारगेट बनाया। 

मुंबई के लिए कोई भी गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हो पाया। मुंबई के लिए पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 2 विकेट हासिल किए। वहीं, अरशद खान के ओवर में एक विकेट गया।

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल