1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs RCB: आशा भोसले के निधन पर दोनों टीमों के प्लेयर्स ने मौन रख दी उन्हें श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर उतरे खेलने

MI vs RCB: आशा भोसले के निधन पर दोनों टीमों के प्लेयर्स ने मौन रख दी उन्हें श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर उतरे खेलने

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 12, 2026 07:56 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 07:56 pm IST

MI vs RCB: आईपीएल 2026 सीजन का 20वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें मुकाबले की शुरुआत होने से पहले दोनों टीमों के प्लेयर्स ने मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी।

MI vs RCB Match- India TV Hindi
आशा भोसले के निधन पर दी गई उन्हें श्रद्धांजलि। Image Source : AFP

संगीत प्रेमियों के लिए 12 अप्रैल का दिन काफी दुखद खबर लेकर सामने आया जिसमें अपनी गायिका से पूरे वर्ल्ड को अपना दीवाना बनाने वाली आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 11 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था, जिसके बाद वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थी। आशा भोसले के निधन पर क्रिकेट जगत ने भी शोक व्यक्त किया जिसमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 सीजन के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेले जा रहे मुकाबले में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मौन रख दी श्रद्धांजलि, प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर उतरे खेलने

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले की शुरुआत होने से पहले आशा भोसले के निधन पर उन्हें एक मिनट का मौन रख दोनों टीमों के प्लेयर्स के साथ स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस ने श्रद्धांजलि दी। वहीं इसके अलावा मुंबई और आरसीबी दोनों टीमों के खिलाड़ी इस मुकाबले में अपने दुख को प्रकट करने के लिए काली पट्टी बांधकर मैदान पर खेलने उतरे हैं। आशा भोसले की गायिका के सभी फैंस थे, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को भी उनके गाने काफी पसंद आते थे, साथ कई खिलाड़ी उनके बड़े फैन भी। आशा भोसले के निधन के बाद कई भारतीय खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने दुख को भी व्यक्त किया।

मुंबई इंडियंस टॉस जीत कर रही पहले गेंदबाजी

इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो उसमें मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। मुंबई ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं, जिसमें एम गजनफर और दीपक चाहर की जगह पर मिचेल सैंटनर और मयंक मारकंडे को शामिल किया गया है। वहीं आरसीबी को लेकर बात की जाए को उसमें जोश हेजलवुड की जगह पर जैकब डफी को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें

IPL में विराट कोहली से आगे निकले शुभमन गिल, LSG के खिलाफ मैच में हासिल किया बड़ा मुकाम

जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, ये आंकड़ा हासिल करने वाले बने सिर्फ 5वें खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल