Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024 के बीच सामने आई बड़ी खबर, इस खिलाड़ी पर मंडराया लीग से बाहर होने का खतरा!

IPL 2024 के बीच सामने आई बड़ी खबर, इस खिलाड़ी पर मंडराया लीग से बाहर होने का खतरा!

Written By: Mohid Khan Published : Apr 08, 2024 12:49 pm IST, Updated : Apr 08, 2024 12:49 pm IST

IPL 2024: आईपीएल 2024 के बीच एक खिलाड़ी की चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। ये खिलाड़ी कम से कम 1 हफ्ते तक खेलता हुआ नजर नहीं आएगा।

Mitchell Marsh- India TV Hindi
Image Source : IPL इस खिलाड़ी पर मंडराया IPL 2024 से बाहर होने का खतरा!

IPL 2024: आईपीएल 2024 में अभी तक 21 मैचों का खेल पूरा हो गया है। सभी टीमों ने कम से कम 3-3 मैच खेल लिए हैं। इसी बीच एक टीम के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स का एक स्टार खिलाड़ी चोट से जूझ रहा है। ये खिलाड़ी आने वाले मैचों में खेलता हुआ दिखाई नहीं देखा। वहीं, इस खिलाड़ी पर सीजन से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है। 

आईपीएल 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी टेंशन 

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं हुआ है। टीम 4 मैच हारकर प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही है। वहीं, अब स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श की चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है। मिचेल मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। वह इस चोट के चलते मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच का हिस्सा नहीं बने थे। अब खबर सामने आई है कि वह कम से कम एक और हफ्ते टीम से बाहर रहने वाले हैं। 

मार्श मंडराया लीग से बाहर होने का खतरा!

कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने मिचेल मार्श की चोट पर अपडेट देते हुए कहा है कि वह स्कैन के लिए गए हैं और फिजियो हमें एक सप्ताह में रिपोर्ट देंगे। तब हमें पता चलेगा कि सही स्थिति क्या है। वह पूरा सीजन खेल सकता है या नहीं, यह रिपोर्ट पर निर्भर करता है। हालांकि चोट लगने से पहले उनका फॉर्म कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय था क्योंकि 20, 23, 18 और 0 के स्कोर के बाद उनकी जगह खतरे में होने की चर्चा थी।

मिचेल मार्श का आईपीएल करियर 

मिचेल मार्श साल 2010 से आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 42 मैच खेले हैं। इस दौरान मिचेल मार्श ने 19.59 की औसत से 666 रन बनाए हैं। जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, बतौर गेंदबाज इन मैचों में मार्श ने 37 विकेट भी अपने नाम किए हैं। पिछले सीजन तो उन्होंने 12 विकेट लिए थे, जो उनका करियर बेस्ट भी है। 

ये भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ बनाया अद्भुत कीर्तिमान, KKR और CSK रह गए पीछे

CSK vs KKR Playing XI: आज कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन!

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement