1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल स्टार्क ने किया बड़ा कारनामा, Ashes में ये कमाल करने वाले बन गए पहले गेंदबाज

मिचेल स्टार्क ने किया बड़ा कारनामा, Ashes में ये कमाल करने वाले बन गए पहले गेंदबाज

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 21, 2025 09:43 am IST,  Updated : Nov 21, 2025 09:43 am IST

Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ स्टेडियम में एशेज 2025 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें कंगारू टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

Mitchell Starc- India TV Hindi
मिचेल स्टार्क Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का पहला मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जिसे गलत साबित करने में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अधिक देर नहीं लगाई। पर्थ टेस्ट के पहले दिन के पहले सेशन में मिचेल स्टार्क का गेंद से कहर देखने को मिला, जिसमें उन्होंने अपने पहले ही ओवर में जैक क्रॉली का विकेट हासिल किया। वहीं स्टार्क ने एशेज के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

इस मामले में बने पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

मिचेल स्टार्क ने पर्थ टेस्ट में अपने पहले ओवर में जहां जैक क्रॉली को डक पर पवेलियन भेजा तो वहीं उन्होंने इसके बाद बेन डकेट को भी अपना शिकार बनाया। स्टार्क ने जब इंग्लैंड टीम के सबसे अहम खिलाड़ी जो रूट को डक पर आउट किया तो वह एशेज के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि को अपने नाम करने में कामयाब हो गए। मिचेल स्टार्क एशेज के इतिहास में जहां अपने विकेट का शतक पूरा करने में सफल रहे तो वहीं स्टार्क पहले ऐसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी बन गए जिन्होंने एशेज में 100 विकेट लेने का कारनामा किया है। स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एशेज में 100 विकेट लेने वाले अब तक के सिर्फ 13वें गेंदबाज हैं तो वहीं दोनों टीमों के मिलाकर देखा जाए तो 21वें गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने अब तक एशेज में 23 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 26.72 के औसत से अपने 100 विकेट पूरे किए हैं।

WTC में इस मामले में बन सकते हैं तीसरे गेंदबाज

ऑस्ट्रेलियाई टीम पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ अपने 2 सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के बिना मैदान पर खेलने उतरी है, जिसमें स्टार्क गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने अब तक इस जिम्मेदारी को काफी बखूबी निभाया है। स्टार्क के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का भी मौका है, जिसमें वह 200 विकेट पूरे करने से अब सिर्फ 6 विकेट दूर हैं। स्टार्क इस मुकाम तक पहुंचने वाले अब तक के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बनेंगे, जिसमें उनसे पहले ये कारनामा उनके ही देश के नाथन लियोन और पैट कमिंस ने किया है।

ये भी पढ़ें

गुवाहाटी की पिच दोनों टीमों के लिए चुनौती, इस मामले में भारत थोड़ा आगे; दिग्गज ने कही ये बात

स्क्वाड का अचानक हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिली टीम में एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल