1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्क्वाड का अचानक हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिली टीम में एंट्री

स्क्वाड का अचानक हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिली टीम में एंट्री

 Written By: Govind Singh
 Published : Nov 20, 2025 11:43 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 11:43 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस दिया गया है।

rostan chase- India TV Hindi
रोस्टन चेज Image Source : AP

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच दिसंबर के महीने में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। अब इसके लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है। कप्तान की जिम्मेदारी रोस्टन चेज को सौंपी गई है। वहीं उपकप्तान जोमेल वॉरिकन को बनाया गया है। स्क्वाड में घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने वाले प्लेयर्स की एंट्री हुई है।

ओजय शील्ड्स को पहली बार मिला स्क्वाड में मौका

शमर जोसेफ और अल्जारी जोसेफ दोनों खिलाड़ी चोटिल हैं और अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। इसी वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच को वापस बुलाया गया है। वह पहले भी वेस्टइंडीज के लिए अच्छी गेंदबाजी कर चुके हैं। ओजय शील्ड्स को पहली बार वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में शामिल किया है। शील्ड्स और रोच ने हाल में मुश्किल ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लिया था। ताकि इस सीरीज के लिए बेहतरीन तैयारी की जा सके। कवेम हॉज को भी वेस्टइंडीज की स्क्वाड में शामिल किया गया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है ये सीरीज

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के निदेशक माइल्स बास्कोम्बे ने कहा कि न्यूजीलैंड का दौरा हमेशा से ही कठिन रहा है। एंटीगुआ में ही ट्रेनिंग कैंप में तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिचों को डिजाइन किया गया था। जहां प्लेयर्स ने अच्छी तैयारी की है। अब हमारे पास विदेशी दौरे के लिए एक बहुत ही अच्छी टीम है। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली तीन टेस्ट मैचों की यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा है। ऐसे में दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम:

रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, टेगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाई होप, टेविन इमलाच, ब्रैंडन किंग, जोहान लेने, एंडरसन फिलिप, केमर रोच, जेडन सील्स, ओजे शील्ड्स

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल:

पहला टेस्ट: 1-5 दिसंबर 2025 - क्राइस्टचर्च

दूसरा टेस्ट: 9-13 दिसंबर 2025 - वेलिंगटन

तीसरा टेस्ट: 17-21 दिसंबर 2025 - माउंट माउंगानुई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।