1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs ENG: मिचेल स्टार्क बॉक्सिंग-डे टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास, इस मामले में नंबर-1 गेंदबाज बनने का मौका

AUS vs ENG: मिचेल स्टार्क बॉक्सिंग-डे टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास, इस मामले में नंबर-1 गेंदबाज बनने का मौका

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 25, 2025 04:11 pm IST,  Updated : Dec 25, 2025 04:11 pm IST

AUS vs ENG: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर से खेले जाने वाले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले बॉक्सिंग-डे टेस्ट में कंगारू टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास बड़ा कारनामा करने का मौका होगा।

Mitchell Starc- India TV Hindi
मिचेल स्टार्क Image Source : PTI

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज 2025-26 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में मेजबान कंगारू टीम ने जीत हासिल करने के साथ पहले ही 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर यानी बॉक्सिंग-डे के दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जहां पर इंग्लैंड के लिए वापसी करना बेहद मुश्किल ही काम रहेगा। इस सीरीज में अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने काफी अहम भूमिका अदा की है, जिसमें उनके आगे इंग्लिश बल्लेबाजों को साफतौर पर संघर्ष करते हुए देखा गया है। ऐसे में अब बॉक्सिंग-डे टेस्ट में स्टार्क के पास एक बड़ा कारनामा करने का भी मौका रहेगा, जिसमें वह नया इतिहास रच सकते हैं।

स्टार्क के पास रंगना हेराथ को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा करने का मौका

मिचेल स्टार्क का एशेज 2025-26 में शुरुआती तीन मुकाबलों में यदि प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 17.05 के औसत से कुल 22 विकेट हासिल किए हैं। वहीं स्टार्क के पास अब बॉक्सिंग-डे टेस्ट में श्रीलंकाई टीम के पूर्व खिलाड़ी रंगना हेराथ को पीछे छोड़ने का भी शानदार मौका रहेगा। मिचेल स्टार्क अभी टेस्ट क्रिकेट में बतौर बाएं हाथ के गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने कुल 424 विकेट हासिल किए हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर की पोजीशन पर रंगना हेराथ काबिज हैं जिन्होंने कुल 433 विकेट टेस्ट क्रिकेट में हासिल किए हैं। ऐसे में स्टार्क यदि बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 10 विकेट हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं तो वह हेराथ को पीछे छोड़ने के साथ नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा कर लेंगे।

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

  • रंगना हेराथ (श्रीलंका) - 433 विकेट
  • मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 424 विकेट
  • वसीम अकरम (पाकिस्तान) - 414 विकेट
  • डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) - 362 विकेट
  • चमिंडा वास (श्रीलंका) - 355 विकेट
  • रवींद्र जडेजा (भारत) - 348 विकेट

स्टार्क के पास रिचर्ड हेडली को पीछे छोड़ने का मौका

टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाज के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मिचेल स्टार्क अभी 8वें नंबर पर हैं। वहीं बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में यदि स्टार्क 8 विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो वह न्यूजीलैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली को पीछे छोड़ 7वें नंबर पर पहुंच सकते हैं। स्टार्क अभी ऑस्ट्रेलिया के लिए बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टेस्ट में दूसरे गेंदबाज हैं, जिसमें उनसे आगे सिर्फ ग्लेन मैक्ग्रा हैं जिन्होंने कुल 563 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें

स्टीव स्मिथ 29 रन जड़ते ही करेंगे कमाल, सिर्फ डॉन ब्रैडमैन रह जाएंगे आगे

बॉक्सिंग डे टेस्ट की प्लेइंग 11 के ऐलान से पहले आई बड़ी खबर, चुने गए ये 12 खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल