1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल स्टार्क ने कर दिया बड़ा कारनामा, टेस्ट इतिहास में पहली बार किया ये करिश्मा

मिचेल स्टार्क ने कर दिया बड़ा कारनामा, टेस्ट इतिहास में पहली बार किया ये करिश्मा

 Published : Nov 21, 2025 12:45 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 12:45 pm IST

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एशेज के दौरान वो कमाल किया, जो इससे पहले कभी नहीं किया था। उन्होंने इंग्लैंड के सात विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।

Mitchell Starc- India TV Hindi
मिचेल स्टार्क Image Source : AP

Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक एशेज सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला आज से पर्थ में शुरू हो गया। पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बड़ा कारनामा किया है। जो काम मिचेल स्टार्क ने इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में कभी नहीं किया था, वो काम इंग्लैड के खिलाफ कर दिया है। मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी की बदौलत ही इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में सस्ते में सिमट गई और बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। 

पहले ओवर में ही मिचेल स्टार्क ने चटका दिया पहला विकेट

एशेज सीरीज की शुरुआत काफी रोचक रही। टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्हें उम्मीद रही होगी कि टीम बड़ा स्कोर बनाएगी, लेकिन मिचेल स्टार्क कुछ और ही सोच कर बैठे थे। उन्होंने पहले ओवर की आखिरी बॉल पर पहला विकेट लेकर रोमांच को और शिखर पर पहुंचा दिया। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉले उस वक्त शून्य पर आउट हो गए, जब टीम का खाता तक नहीं खुला था। 

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार लिए मिचेल स्टार्क ने पारी में सात विकेट

पहले ही ओवर में पहला विकेट लेने के बाद मिचेल स्टार्क और भी घातक होते चले गए। जब इंग्लैंड के तीन विकेट गिरे थे, तब तीन के तीन विकेट स्टार्क ने ​ही लिए थे। इसके बाद जब इंग्लैंड की पारी समाप्त हुई, तब तक मिचेल स्टार्क सात विकेट ले चुके थे। यानी बाकी के ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने केवल 3 ही विकेट अपने नाम किए। ये पहली बार है, जब टेस्ट क्रिकेट में मिचेल स्टार्क ने सात विकेट लिए हों। 

21वीं सदी में दूसरी बार हुआ ये कारनामा

इससे पहले मिचेल स्टार्क का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9 रन पर छह विकेट था। ये काम उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली ही पारी मे किया था। तब ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच किंग्स्टन में टेस्ट मुकाबला खेला गया था। लेकिन इस ​मैच में स्टार्क ने अपना पुराना श्रेष्ठ प्रदर्शन और भी सर्वश्रेष्ठ कर लिया। मिचेल स्टार्क ने केवल 58 रन देकर इंग्लैंड के सात विकेट चटकाने का काम किया। इतना ही नहीं, एशेज का इतिहास तो वैसे काफी पुराना है, लेकिन अगर बात केवल 21वीं सदी की करें तो ऑस्ट्रेलिया के किसी गेंदबाज का एशेज में अपने घर पर ये दूसरा सात विकेट हॉल है। इससे पहले साल 1991 में क्रेग मैकडरमॉट ने आठ विकेट लिए थे। 

यह भी पढ़ें 

IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले लगा करारा झटका, अचानक ले लिया गया बड़ा फैसला

मिचेल स्टार्क ने किया बड़ा कारनामा, Ashes में ये कमाल करने वाले बन गए पहले गेंदबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल