1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. द हंड्रेड की पॉइंट्स टेबल में मोहम्मद आमिर की टीम है टॉप पर, देखें सभी 8 टीमों का हाल

द हंड्रेड की पॉइंट्स टेबल में मोहम्मद आमिर की टीम है टॉप पर, देखें सभी 8 टीमों का हाल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 04, 2026 04:43 pm IST,  Updated : Aug 04, 2026 04:45 pm IST

इंग्लैंड में इन दिनों द हंड्रेड के टूर्नामेंट में खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में सभी टीमों ने कम से कम 4 मैच खेल लिए हैं और अभी पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम टॉप पर है यहां उसकी जानकारी दी गई है।

Mohammad Amir- India TV Hindi
मोहम्मद आमिर Image Source : X@TRENT ROCKETS

इंग्लैंड में इन दिनों वहां का लोकल टी20 टूर्नामेंट द हंड्रेड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में अब तक 19 मुकाबले खेले जा चुके हैं। टूर्नामेंट के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल दो टीमों के पास 16-16 पॉइंट्स हैं। लेकिन ट्रेंट रॉकेट्स की टीम फिलहाल पहले नंबर पर है। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर द हंड्रेड के इस सीजन में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम का हिस्सा हैं और इस सीजन उन्होंने अब तक टीम के लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की है।

ट्रेंट रॉकेट्स की टीम के पास हैं 16 अंक

ट्रेंट रॉकेट्स की टीम ने इस सीजन अब तक कुल पांच मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 4 में जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। 16 अंकों के साथ उनकी टीम फिलहाल पहले नंबर पर है। ट्रेंट रॉकेट्स की टीम को पहली हार बर्मिंघम फीनिक्स के खिलाफ मैच में मिली थी। वहीं वेल्श फायर का भी कुछ यही हाल है। उन्होंने भी अभी तक 5 मैच खेले हैं। जिसमें से उन्हें 4 में जीत मिली है और उनकी टीम 16 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। उनकी टीम को एकमात्र हार ट्रेंट रॉकेट्स से मिली है।

MI की टीम है तीसरे नंबर पर

अन्य टीमों की बात करें तो MI लंदन की टीम 5 मैचों में 3 जीत और दो हार के तीसरे नंबर पर है। उनकी टीम के खाते में फिलहाल 12 अंक हैं। वहीं सदर्न ब्रेव 6 मैचों में सिर्फ दो में जीत कर पाई है और 8 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं और उनकी टीम 2 जीत और 3 हार के साथ पांचवें नंबर पर है। उनके पास फिलहाल 8 पॉइंट्स हैं। सनराइजर्स लीड्स भी 4 मैचों में 2 जीत और दो हार के साथ छठे नंबर पर है। उनके पास भी फिलहाल 8 पॉइंट्स है।

लंदन स्पिरिट और बार्मिंघम फीनिक्स का प्रदर्शन रहा है साधारण

लंदन स्पिरिट और बार्मिंघम फीनिक्स का प्रदर्शन इस साल बेहद खराब रहा है। दोनों ही टीमों ने अब तक 4 मैच खेले हैं और वहां उन्हें सिर्फ एक में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। 4 पॉइंट्स के साथ लंदन की टीम सातवें और बर्मिंघम फीनिक्स की टीम आठवें नंबर पर है। आपको बता दें कि द हंड्रेड 2025 मेंस टूर्नामेंट के फाइनल में ओवल इनविंसिबल्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को 26 रनों से मात देकर ट्रॉफी को अपने नाम की थी।

यह भी पढ़ें

श्रीलंका में कब खेलेगी टीम इंडिया प्रैक्टिस मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

जसप्रीत बुमराह हुए बाहर, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर भी सस्पेंस

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल