1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद नबी के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, खराब लिस्ट में हासिल कर ली टॉप पोजीशन

मोहम्मद नबी के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, खराब लिस्ट में हासिल कर ली टॉप पोजीशन

 Published : Oct 30, 2025 11:50 am IST,  Updated : Oct 30, 2025 11:50 am IST

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और जीरो पर आउट हो गए हैं।

mohammad nabi- India TV Hindi
मोहम्मद नबी Image Source : AP

Mohammad Nabi: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 53 रनों से हरा दिया। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए। इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 127 रनों पर सिमट गई। भले ही अफगानिस्तानी टीम ने आसानी से जीत दर्ज कर ली, लेकिन मैच में मोहम्मद नबी ने जीरो पर आउट होकर एक खराब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

जीरो पर आउट हुए मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद नबी जिम्बाब्वे के खिलाफ दो गेंदों में जीरो पर आउट हो गए। इसी के साथ वह अफगानिस्तान के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को पीछे किया है। गुरबाज अफगानिस्तानी टीम के लिए T20I क्रिकेट में 8 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं।

अफगानिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जीरो पर आउट होने वाले प्लेयर्स:

मोहम्मद नबी- 9 बार

रहमानुल्लाह गुरबाज- 8 बार

गुलबदीन नईब- 7 बार

राशिद खान- 7 बार

मोहम्मद नबी T20I क्रिकेट में बना चुके 2000 से ज्यादा रन

मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2010 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 143 T20I मैचों में कुल 2416 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा वह 102 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है।

मुजीब उर रहमान ने झटके चार विकेट

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज ने 39 रनों की पारी खेली। इन दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लए 76 रनों की साझेदारी की और बड़े स्कोर की नींव रख दी। अंत में अजमतुल्लाह उमरजई ने 21 गेंदों में 27 रन और शाहिदुल्लाह ने 13 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे। बाद में मुजीब उर रहमान की गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। उन्होंने चार विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें:

169 रनों की पारी खेलकर अफ्रीकी कप्तान ने रचा इतिहास, महिला वर्ल्ड कप में कर डाला ऐतिहासिक कारनामा

दुखद खबर, ऑस्ट्रेलियाई युवा क्रिकेटर के सिर पर लगी गेंद; अस्पताल में हुई मौत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल