1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डक पर आउट होकर भी क्रीज नहीं छोड़ रहे थे रिजवान, अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जगहंसाई

डक पर आउट होकर भी क्रीज नहीं छोड़ रहे थे रिजवान, अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जगहंसाई

 Published : Aug 13, 2025 04:55 pm IST,  Updated : Aug 13, 2025 04:55 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कोई रन नहीं बनाया, लेकिन आउट होने के बाद पूरा ड्रामा किया।

mohammad rizwan- India TV Hindi
मोहम्मद रिजवान Image Source : GETTY

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान ​​क्रिकेट टीम के भी हाल निराले हैं। अब तो टीम का वनडे कप्तान भी ऐसा है, जो खेलता तो कम है, लेकिन नाटक करने में पीछे नहीं रहता। पा​किस्तान के वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में ऐसा कुछ किया, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और पाकिस्तान की जगहंसाई हो रही है। 

वनडे सीरीज में पाकिस्तान को मिली है हार

दरअसल पाकिस्तान की टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के दौरे पर है। पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, उसे तो पाकिस्तान ने दो मैच जीतकर अपने नाम कर लिया था। लेकिन जब वनडे सीरीज की बारी आई तो वहां पाकिस्तानी टीम गच्चा खा गई। वनडे टीम में अभी भी वही बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान खेल रहे हैं, जिनके बल्ले में जंग लग चुकी है, लेकिन पीसीबी भी करे तो करे क्या, इनके अलावा उनके पास कोई खिलाड़ी है भी तो नहीं। 

मोहम्मद रिजवान का आउट होने के बाद रिएक्शन वायरल

वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। मजे की बात ये थी ​कि जितने रन अकेले वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने बना दिए, उससे कम में पूरी पाकिस्तानी टीम आउट हो गई। शे होप ने बेहतरीन 120 रनों की पारी खेली, लेकिन पाकिस्तानी टीम 92 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान शून्य पर आउट हो गए। अब आती है खास बात। मोहम्मद रिजवान को जेडन सील्स ने पहली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड कर दिया। बॉल सीधी आई और मोहम्मद रिजवान को कुछ पता भी नहीं चला। आउट होने के बाद रिजवान ने ऐसा रिएक्शन दिया, जैसे वे कोई बहुत बड़ी पारी खेल चुके हों और उनके साथ धोखा हो गया हो। ​आउट होने बाद भी काफी देर तक रिजवान क्रीज पर ही खड़े नाटक करते रहे। उसके बाद वहां से पवेलियन के ​लिए रवाना हुए। 

सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल

अब उसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए। कहा तो यहां तक जा रहा है कि रिजवान इस मैच में अपने शतक से 100 रन से चूक हैं, लेकिन आउट होने के बाद वे रिएक्शन ऐसे दे रहे हैं, जैसे 99 पर आउट हो गए हों। सीरीज के पहले मैच में रिजवान ने 53 रन की पारी खेली और इसके बाद दूसरे में वे 16 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे में तो खाता भी नहीं खुला। अगर ऐसा ही हाल रहा तो रिजवान से वनडे की कप्तानी भी छीन ली जाएगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल