1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी का बढ़ा मैदान पर वापसी का इंतजार, टीम में इन 2 अगले मैचों के लिए भी नहीं चुने गए

मोहम्मद शमी का बढ़ा मैदान पर वापसी का इंतजार, टीम में इन 2 अगले मैचों के लिए भी नहीं चुने गए

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 04, 2024 04:47 pm IST,  Updated : Nov 04, 2024 04:47 pm IST

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मैदान पर वापसी का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसमें ऐसी उम्मीद थी कि वह रणजी ट्रॉफी 2024-25 के सीजन अपनी चोट से उबरने के बाद वह बंगाल की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे लेकिन उन्हें अगले 2 मैचों के लिए भी टीम में नहीं चुना गया है।

Mohammed Shami- India TV Hindi
मोहम्मद शमी का बढ़ा मैदान पर वापसी का इंतजार। Image Source : GETTY

भारतीय टीम को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। वहीं इस टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम शामिल नहीं है जो पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के बाद से लगातार मैदान से बाहर चल रहे हैं। शमी ने अपने टखने का ऑपरेशन कराया था जिसके बाद से वह अब तक पूरी तरह रिकवर नहीं कर सके हैं, जिसके चलते उनका लगातार मैदान पर वापसी का इंतजार बढ़ रहा है। पहले ऐसी उम्मीद जताई गई थी कि शमी मौजूदा रणजी सीजन में बंगाल की टीम से शुरुआती दौर में कुछ मुकाबले खेल सकते हैं, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका।

अगले 2 रणजी मैचों के लिए भी टीम में नहीं मिली जगह

बंगाल की टीम को रणजी ट्रॉफी 2024-25 के सीजन में अपने अगले 2 मैच कर्नाटक और मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलने हैं, जिसमें पहला मैच 6 से 9 नवंबर तक जबकि दूसरा मुकाबला 13 से 16 नवंबर तक खेला जाएगा। इन दोनों ही मैचों के लिए बंगाल क्रिकेट संघ की तरफ से स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें मोहम्मद शमी का नाम शामिल नहीं है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी शमी को मैदान पर पूरी तरह से वापसी करने में लंबा समय लग सकता है। मोहम्मद शमी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल में खत्म हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान एनसीए में गेंदबाजी करते हुए देखा गया था, जिसमें उनके कुछ वीडियो भी सामने आए थे। उस समय सभी को उम्मीद थी कि शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में चुन लिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कर्नाटक और मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मुकाबले के लिए बंगाल की टीम

अनुस्तुप मजूमदार, रिद्धिमान साहा, सुदीप चटर्जी, सुदीप सीआर घरामी, शाहबाज अहमद, रितिक चटर्जी, एविलिन घोष, शुवम डे, शाकिर हबीब गांधी, प्रदीप्ता प्रमाणिक, आमिर गनी, इशान पोरेल, सूरज सिंधु जायसवाल, एमडी कैफ, रोहित कुमार, रिशव विवेक।

ये भी पढ़ें

ICC ने अगले 5 सालों के लिए किया बड़ा ऐलान, 2027 में पहली बार खेला जाएगा ये टूर्नामेंट

टीम इंडिया की अगली सीरीज की तारीख कर लीजिए नोट, इस टीम के खिलाफ होगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल