1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिराज के विकेट ने तोड़ा भारतवासियों का दिल, पैर से भी नहीं रुकी गेंद; ऐसे हुए आउट

सिराज के विकेट ने तोड़ा भारतवासियों का दिल, पैर से भी नहीं रुकी गेंद; ऐसे हुए आउट

 Published : Jul 14, 2025 10:53 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 11:19 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हार मिली है। इस मैच में मोहम्मद सिराज ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 गेंदों में चार रन बनाए।

mohammed siraj- India TV Hindi
मोहम्मद सिराज Image Source : TWITTER SCREEN GRAB

Mohammed Siraj Wicket: भारतीय टीम को तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 22 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को जीतने के लिए 193 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 170 रनों पर ऑलआउट हो गई। एक समय भारतीय टीम ने 112 रनों पर ही 8 विकेट गंवा दिए थे और वहीं से उसका मैच हारना निश्चित लग रहा था, लेकिन रवींद्र जडेजा क्रीज के एक छोर पर टिक गए। फिर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। इससे भारत की जीत की उम्मीदें जाग गईं। सिराज संयम के साथ बैटिंग कर रहे थे, लेकिन शोएब बशीर की गेंद पर चकमा खा गए और वह भारत के आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए।

शोएब बशीर ने लिया सिराज का विकेट

भारत के खिलाफ दूसरी पारी का 75वां ओवर शोएब बशीर ने फेंका। इस ओवर की पांचवीं गेंद मोहम्मद सिराज ने खेली। जो ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई और सिराज के बल्ले से लगने के बाद जमीन पर गिर गई। इसके बाद लढ़कती हुई लेग स्टंप की तरफ जाती है। सिराज उसे पैर से रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन गेंद स्टंप पर जाकर लग जाती है। इसी के साथ भारत का आखिरी विकेट गिर जाता है। स्टेडियम में बैठे हुए भारतीय क्रिकेट फैंस निराश हो जाते हैं।

दूसरी तरफ विकेट मिलने की खुशी में शोएब बशीर मैदान में दौड़ लगाते हैं और उनके पीछे इंग्लैंड की पूरी टीम भी दौड़ पड़ती है। इस तरह से रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को जीत मिल जाती है। सिराज ने 30 गेंदें खेलते हुए कुल चार रन बनाए हैं।

सिर्फ जडेजा ही क्रीज पर टिके

दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। टीम के सीनियर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, करुण नायर क्रीज पर नहीं टिक पाए हैं। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने जरूर संयम भरी पारियां खेली, लेकिन ये प्लेयर्स टीम को जीत नहीं दिला पाए। जडेजा 61 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं राहुल ने 39 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने मैच में कुल पांच विकेट हासिल किए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

यह भी पढ़ें:

जडेजा ने एक तीर से किए दो निशाने, टेस्ट में रिकी पोंटिंग और विराट कोहली को छोड़ा पीछे

भारतीय टीम की हार में सबसे बड़े विलेन बने 3 प्लेयर्स, तीसरे टेस्ट में करवाया बंटाधार!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल