1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 में चौकों और छक्कों के बेताज बादशाह बने ये प्लेयर्स, पहले नंबर पर है भारतीय बल्लेबाज

IPL 2023 में चौकों और छक्कों के बेताज बादशाह बने ये प्लेयर्स, पहले नंबर पर है भारतीय बल्लेबाज

 Written By: Govind Singh
 Published : May 30, 2023 12:28 pm IST,  Updated : May 30, 2023 12:30 pm IST

IPL 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर अपने नाम किया है।

CSK Team- India TV Hindi
CSK Team Image Source : PTI

IPL 2023 का सफर समाप्त हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया। सीएसके की टीम का ये 5वां खिताब है। आईपीएल 2023 में कई स्टार खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। ये खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने में सफल रहे हैं। आइए जानते हैं, आईपीएल 2023 में किन खिलाड़ियों ने सबसे चौके और छक्के लगाए हैं। 

इन खिलाड़ियों ने किया कमाल 

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आरसीबी के फाफ डु प्लेसिस के नाम है। उन्होंने आईपीएल 2023 के 14 मैचों में 36 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में 35 छक्के जड़े हैं। तीसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में 35 छक्के लगाए हैं। ग्लेन मैक्सवेल चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में 31 छक्के लगाए हैं। 

IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज: 

फाफ डु प्लेसिस- 36 छक्के

शिवम दुबे- 35 छक्के
शुभमन गिल- 33 छक्के 
ग्लेन मैक्सवेल- 31 छक्के
ऋतुराज गायकवाड़-31 छक्के 

IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी: 

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम है। गिल ने आईपीएल 2023 के 17 मैचों में 85 चौके लगाए हैं। यशस्वी जायसवाल दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल के 14 मैचों में 82 चौके लगाए हैं। तीसरे नंबर पर डेवोन कॉन्वे हैं। उन्होंने 16 मैचों में 77 चौके लगाए हैं। डेविड वॉर्नर ने 14 मैचों में 69 चौके लगाए हैं। 

IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी: 

1. शुभमन गिल- 85 चौके 
2. यशस्वी जायसवाल- 82 चौके 
3. डेवोन कॉन्वे- 77 चौके 
4. डेविड वॉर्नर- 69 चौके 
5. सूर्यकुमार यादव- 65 चौके 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल