1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024 में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे MS Dhoni, कोहली को छोड़ दिया पीछे; जीता खास अवॉर्ड

IPL 2024 में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे MS Dhoni, कोहली को छोड़ दिया पीछे; जीता खास अवॉर्ड

 Published : Apr 01, 2024 12:02 am IST,  Updated : Apr 01, 2024 12:02 am IST

IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने अपनी विस्फोटक बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया। धोनी ने एक खास मामले में विराट कोहली को भी पीछे कर दिया है।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : IPL

IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से हरा दिया है।  दिल्ली की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 192 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में सीएसके की टीम 171 रन ही बना पाई। IPL 2024 में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने उतरे। जब वह ग्राउंड में बैटिंग करने उतरे तो फैंस धोनी-धोनी चिल्लाते हुए दिखाई दिए। फैंस बहुत ही ज्यादा खुश नजर आए। मैदान पर शानदार बल्लेबाजी से धोनी ने विराट कोहली को खास मामले में पीछे कर दिया है। 

IPL 2024 में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर उतरते ही विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। जब भी वह स्ट्रोक लगा रहे थे तो फैंस का उत्साह चरम पर था। उन्होंने अपनी धाकड़ बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया। धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 16 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 231.25 रहा है। 

विराट कोहली को छोड़ दिया पीछे

मैच में तीन छक्के लगाते ही महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। धोनी के आईपीएल में अब 242 छक्के हो गए हैं। वहीं विराट कोहली के आईपीएल में 241 छक्के हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल में 357 छक्के लगाए हैं। 

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट: 

क्रिस गेल- 357 छक्के

रोहित शर्मा- 261 
एबी डिविलियर्स- 251 
महेंद्र सिंह धोनी- 242
विराट कोहली- 241

धोनी ने जीता खास अवॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में स्ट्राइकर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है। ये खास अवॉर्ड आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है, जिसने कम से कम मैच में 10 गेंद खेली हों। धोनी का स्ट्राइक रेट 231.25 रहा है, जो सबसे ज्यादा है और उन्होंने मैच में कुल 16 गेंदें खेली हैं। 

यह भी पढ़ें

IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स को मिली पहली जीत, CSK को हराकर ये खिलाड़ी बने मैच में हीरो

शाहिद अफरीदी ने दामाद को कप्तानी से हटाए जाने के बाद दिया पहला रिएक्शन, बाबर आजम के लिए कही ये बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल