चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और टीम प्वाइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर रही थी। तब स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को सीरीज के बीच में ही चोट लग गई थी। अब महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि अगले सीजन के लिए गायकवाड़ की वापसी सीएसके की की बल्लेबाजी को मजबूत करेगी। गायकवाड़ पिछले सीजन में कोहनी की चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाद ही बाहर हो गए थे।
महेंद्र सिंह धोनी कि हम अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर थोड़े चिंतित थे लेकिन मुझे लगता है कि अब हमारा बल्लेबाजी क्रम काफी व्यवस्थित है। रुतु (गायकवाड़) वापसी करेंगे। उन्हें चोट लगी थी। वह वापसी करेंगे तो अब हम काफी व्यवस्थित हो जाएंगे। धोनी गायकवाड़ की सीएसके में वापसी से खुश हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी इस साल के अंत में होने वाली छोटी नीलामी के जरिए टीम को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।
महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने (आईपीएल 2025 में) ढिलाई बरती। कुछ कमियां थीं जिन्हें हमें दूर करने की जरूरत थी। दिसंबर में नीलामी होने वाली है। हम उन कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। धोनी ने स्वीकार किया कि पिछले दो सत्र में सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीद से काफी कमजोर रहा है। उन्होंने कहा कि टीम के लिए उन कमियों को पहचानना जरूरी है। जरूरी यह है कि आप सीख लें।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पांच बार खिताब जीता है। पिछले सीजन रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी ने कप्तानी संभाली थी। लेकिन टीम टीम 14 मैचों में से सिर्फ चार जीत के साथ तालिका में 10वें स्थान पर रही थी।
(Input: PTI)
यह भी पढ़ें:
IND vs PAK के बीच इस ग्राउंड में होगी एशिया कप 2025 में भिड़ंत, ACC ने किया बड़ा ऐलान
संपादक की पसंद