1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 में धोनी खेलेंगे या नहीं? हो गया साफ, CSK के CEO ने दिया बड़ा अपडेट

IPL 2026 में धोनी खेलेंगे या नहीं? हो गया साफ, CSK के CEO ने दिया बड़ा अपडेट

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 07, 2025 05:41 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 05:41 pm IST

एमएस धोनी के IPL 2026 में शिरकत करने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने धोनी को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

MS Dhoni- India TV Hindi
एमएस धोनी Image Source : PTI

MS Dhoni: IPL 2026 का आगाज होने में अभी काफी वक्त है। इससे पहले ही धोनी को लेकर खबरें आनी शुरू हो गई हैं। धोनी के IPL 2026 में शिरकत करने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महेंद्र सिंह धोनी का IPL करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एक बार फिर अगले सीजन में टीम की जर्सी में नजर आएंगे। इस बात की आधिकारिक पुष्टि खुद फ्रेंचाइजी ने की है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने बताया कि धोनी ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें अगले सीजन में उपलब्ध रहने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एमएस ने हमसे कहा है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। धोनी (44) और विश्वनाथन दोनों लंबे समय से सुपर किंग्स की सफलता की रीढ़ रहे हैं। पिछले कुछ सालों से हर सीजन से पहले यह सवाल उठता रहा है कि क्या धोनी फिर खेलेंगे, लेकिन इस बार CEO की पुष्टि ने IPL 2026 सीजन के लिए सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

धोनी खेल सकते हैं अपना आखिरी सीजन

पिछले सीजन में CSK का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी। रुतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में धोनी ने कप्तानी संभाली थी। ऐसा माना जा रहा है कि धोनी एक बार फिर मैदान पर उतरकर शानदार अंदाज में विदाई लेना चाहते हैं। धोनी अब तक CSK के लिए 248 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 4865 रन बनाए हैं और टीम को पांच IPL खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) जिताए हैं। अगर वह अगले सीजन में उतरते हैं, तो यह CSK के लिए उनका 17वां और IPL में कुल 19वां सीजन होगा।

संजू पर CSK की नजरें!

इस बीच, सीएसके टीम अगले सीजन की रणनीति तैयार कर रही है। धोनी, सीईओ विश्वनाथन, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के बीच 10 और 11 नवंबर को बैठक होने की संभावना है, जिसमें रिटेंशन और ट्रेड से जुड़े अहम फैसले लिए जाएंगे।

खबरों के मुताबिक, संजू सैमसन के ट्रेड की चर्चा फिर से सीएसके की मेज पर लौट आई है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस संभावित डील पर फिर से बातचीत शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि CSK का एक बड़ा खिलाड़ी इस डील में शामिल हो सकता है। राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बदाले कई फ्रेंचाइजियों जैसे लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल, सैमसन के संभावित ट्रेड को लेकर स्थिति अगले कुछ दिनों में स्पष्ट हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: गाबा में कितने बजे से खेला जाएगा आखिरी मुकाबला? फ्री में कैसे देख पाएंगे LIVE मैच

IND vs PAK: पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, भारतीय टीम से 16 नवंबर को होगी भिड़ंत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल