1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या इस साल IPL से भी संन्यास ले लेंगे धोनी? इस दिग्गज ने कर दिया खुलासा

क्या इस साल IPL से भी संन्यास ले लेंगे धोनी? इस दिग्गज ने कर दिया खुलासा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Feb 18, 2023 08:03 am IST,  Updated : Feb 18, 2023 11:55 am IST

IPL 2023 में एमएस धोनी CSK की कप्तानी करेंगे। लेकिन यह लगभग तय माना जा रहा है कि यह उनका अंतिम सीजन होगा।

MS Dhoni, IPL 2023- India TV Hindi
एमएस धोनी Image Source : GETTY

IPL 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। माना जा रहा है कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी का यह अंतिम सीजन हो सकता है। एमएस धोनी ने बतौर कप्तान IPL जैसे टूर्नामेंट में बड़ा नाम कमाया है। आईपीएल पर एमएस धोनी के प्रभाव को कम करके नहीं आंका जा सकता है। फैंस इस बात से बेहद चिंतित हैं कि क्या यह एमएस धोनी का अंतिम सीजन होने जा रहा है। अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि इस साल का आईपीएल उनके सफर का आखिरी पड़ाव होगा।

 क्या बोले मैथ्यू हेडन

IPL में धोनी की कप्तानी में खेल चुके मैथ्यू हेडन ने कहा कि यह एक अद्भुत क्षण होगा। मुझे लगता है कि पिछले साल, हम सभी इस धारणा के तहत थे कि एमएसडी फिर से वापस आएंगे। आईपीएल सीजन के अंत में, उन्होंने यह यह स्पष्ट कर दिया था कि वह अगला सीजन खेलेंगे। यह, निश्चित रूप से, मुझे लगता है, उनके आईपीएल करियर के अंत होगा। इसलिए, यह सीजन न केवल फैंस के लिए महत्वपूर्ण होगी, बल्कि उनका प्रदर्शन भी इस सीजन में सीएसके के लिए काफी अहम होगा।

धोनी ने छोड़ दी थी कप्तानी

संजय मांजरेकर भारत के पूर्व बल्लेबाज, मैथ्यू हेडन के इस विचार से भी सहमत थे कि धोनी इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महत्वपूर्ण होंगे। एमएस धोनी ने 2022 में रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी और कुछ मैचों के बाद जडेजा ने पद छोड़ दिया और एमएस धोनी को वापस कप्तानी सौंप दिया। आईपीएल का अगला सीजन 31 मार्च से शुरू होने वाला है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस से होगा।

धोनी इस बार भी बतौर कप्तान मैदान पर उतर सकते हैं, लेकिन सीएसके के लिए धोनी का रिप्लेसमेंट ढूंढ पाना काफी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। धोनी के आईपीएल करियर पर एक नजर डालें तो उन्होंने 234 मैचों में 4978 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.2 का रहा है। IPL में धोनी के कप्तानी पर एक नजर डालें तो उन्होंने 210 मैचों में 123 मैच जीता है।

यह भी पढे़-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल