Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस ने बेहद सस्ते भाव में खरीदा CSK का प्लेयर, जसप्रीत बुमराह को मिला नया बॉलिंग पार्टनर

मुंबई इंडियंस ने बेहद सस्ते भाव में खरीदा CSK का प्लेयर, जसप्रीत बुमराह को मिला नया बॉलिंग पार्टनर

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Nov 25, 2024 05:30 pm IST, Updated : Nov 25, 2024 05:33 pm IST

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स के एक घातक गेंदबाज को 9.75 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। ये खिलाड़ी 50 से ज्यादा IPL विकेट ले चुका है।

Anil Ambani At Auction And Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : IPL Anil Ambani At Auction And Jasprit Bumrah

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की गिनती आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में होती है और टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। आईपीएल रिटेंशन में मुंबई की टीम ने रोहित, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को रिटेन किया था। अब आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई की टीम बहुत ही सोच समझकर प्लेयर्स को खरीद रही है। ऑक्शन के पहले दिन मुंबई ने सिर्फ चार प्लेयर्स ही खरीदे थे। ऑक्शन के दूसरे दिन मुंबई ने जसप्रीत बुमराह का बॉलिंग पार्टनर ढूंढ लिया है। उन्होंने दीपक चाहर को खरीद लिया है। 

दीपक चाहर को हुआ नुकसान

दीपक चाहर को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। बीच में पंजाब किंग्स ने भी दीपक के लिए बोली लगाई, लेकिन अंत में बाजी मुंबई की टीम के हाथ लगी। मुंबई ने दीपक को 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। जबकि इससे पहले दीपक चेन्नई की टीम में शामिल थे। तब उन्हें 14 करोड़ रुपए मिलते थे। अब उन्हें 4.75 करोड़ का नुकसान हो गया है और मुंबई की टीम से आईपीएल में खेलने पर उन्हें सिर्फ 9.25 करोड़ ही मिलेंगे।

स्विंग है दीपक का बेहतरीन हथियार 

दीपक चाहर पारी की शुरुआत में बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं और काफी किफायती भी साबित होते हैं। वह स्विंग के भी बड़े महारथी हैं। उनकी गेंदों को खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 81 मैचों में 77 विकेट अपने नाम किए हैं। 13 रन देकर 4 विकेट हासिल करना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। 

मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह करते हैं। ऐसे में अब बुमराह को दीपक चाहर के रूप में बॉलिंग पार्टनर मिल गया है, जो उनके कंधे से कंधा मिलाकर विरोधी बल्लेबाज को तहस-नहस कर देगा। दीपक साल 2016 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं और उनके पास अनुभव है, जो मुंबई की टीम के काम आ सकता है। दीपक टीम इंडिया के लिए भी 31 टी20 इंटरनेशनल विकेट हासिल कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2025: 2 साल से बाहर चल रहा टीम इंडिया से ये खिलाड़ी, आईपीएल ऑक्शन में उड़ा दिया गर्दा

तो क्या बिना कप्तानी के पूरा IPL खेलेंगे केएल राहुल? दिल्ली कैपिटल्स ने इस प्लेयर को खरीदकर चौंकाया

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement