1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोटिल होकर मुंबई इंडियंस का घातक बॉलर हुआ बाहर, फिर रोहित ने अचानक करवाई इस प्लेयर की एंट्री

चोटिल होकर मुंबई इंडियंस का घातक बॉलर हुआ बाहर, फिर रोहित ने अचानक करवाई इस प्लेयर की एंट्री

 Written By: Govind Singh
 Published : May 03, 2023 08:08 pm IST,  Updated : May 03, 2023 08:08 pm IST

IPL 2023 के बीच में ही मुंबई इंडियंस का एक स्टार तेज गेंदबाज चोटिल हो गया है। इसी वजह से इस प्लेयर को पंजाब किंग्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

Mumbai Indians Team - India TV Hindi
Mumbai Indians Team Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2023 के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन अब आईपीएल 2023 के बीच मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया था।  इससे मुंबई की टीम को तगड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

चोटिल हो गया ये खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के वक्त बताया कि राइले मेरेडिथ चोटिल हैं। इसी वजह से वह नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह आकाश मधवाल को डेब्यू करने का मौका दिया है। मेरेडिथ के ना खेलने की वजह से ही मुंबई इंडियंस का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हुआ है। वह 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी योग्यता साबित की है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में झाय रिचर्डसन की जगह टीम में शामिल किया था। 

बेहतरीन गेंदबाजी में माहिर 

राइले मेरेडिथ ने आईपीएल के 18 मैचों में 19 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें 24 रन देकर 2 विकेट झटकना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इस दौरान उनकी इकॉनमी 9 की रही है। वह पारी की शुरुआत में शानदार गेंदबाजी करते हैं। ऐसे में उनका चोटिल होना मुंबई के लिए किसी झटके से कम नहीं है। 

इस खिलाड़ी को डेब्यू करने का मिला मौका 

राइले मेरेडिथ के चोटिल होने की वजह से आकाश मधवाल को डेब्यू करने का मौका मिला है। आकाश को मुंबई की टीम ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइज में खरीदा था। वह घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड 15 टी20 में भाग लिया, जिसमें उन्होंने 26.60 की औसत से 15 T20 विकेट अपने नाम किए हैं। आकाश को बड़े स्तर पर काबिलियत दिखाने का मौका मिला है। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: 

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अरशद खान।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल