1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज IPL का अद्भुत रिकॉर्ड, CSK भी नहीं कर पाई ऐसा; GT के लिए खतरे की घंटी

मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज IPL का अद्भुत रिकॉर्ड, CSK भी नहीं कर पाई ऐसा; GT के लिए खतरे की घंटी

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 25, 2023 04:04 pm IST,  Updated : May 25, 2023 09:07 pm IST

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल के फाइनल में 6 बार जगह बनाई है और सिर्फ एक बार ही उसे हार मिली है। क्वालीफायर 2 में गुजरात के खिलाफ टीम की नजरें 7वें फाइनल की ओर होंगी।

Rohit Sharma, Mumbai Indians- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस का यह रिकॉर्ड बढ़ा देगा गुजरात और सीएसके की टेंशन Image Source : IPL

आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 81 रनों की शानदार जीत के साथ क्वालीफायर 2 में जगह बनाई है। खास बात यह है कि तीन साल के इंतजार के बाद इस बार मुंबई की टीम प्लेऑफ में आई है। जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर जैसे स्टार्स के बिना उतरी मुंबई को एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा ने छठे आईपीएल खिताब के करीब लाकर खड़ा कर दिया। बतौर कप्तान आईपीएल प्लेऑफ के 14वें मुकाबले में रोहित कि यह 11वीं जीत थी। खास बात यह है कि 2017 से मुंबई की टीम आईपीएल प्लेऑफ में कभी नहीं हारी है। इस लिहाज से क्वालीफायर 2 से पहले गुजरात टाइटंस के लिए जहां खतरे की घंटी है। वहीं फाइनल के लिए सीएसके भी सावधान हो गई होगी। 2019 के फाइनल में मुंबई ने चेन्नई को भी मात दी थी।

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए आईपीएल का एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टीम ने आईपीएल प्लेऑफ में लगातार अपनी सातवीं जीत दर्ज की है। मुंबई की टीम ऐसा करने वाली इस लीग के इतिहास की इकलौती टीम है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जो रिकॉर्ड 12वीं बार प्लेऑफ में आई है वो भी ऐसा नहीं कर पाई है। फिर 2017 में क्वालीफायर 1 राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में एक भी मैच नहीं हारी है। यह रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी दोनों को रोहित शर्मा की टीम से सावधान करने के लिए काफी है।

Mumbai Indians, IPL 2023
Image Source : PTIMumbai Indians, IPL 2023

6 साल से प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस अजेय

  • 2017- क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस की जीत
  • 2017- फाइनल में जीतकर तीसरी बार चैंपियन बनी मुंबई
  • 2019- क्वालीफायर 1 में जीतकर फाइनल में पहुंची मुंबई
  • 2019- फाइनल में सीएसके को हराकर चौथी बार चैंपियन बनी मुंबई
  • 2020- क्वालीफायर 1 में दिल्ली को हराकर फाइनल में मुंबई
  • 2020- मुंबई ने दिल्ली को हराकर लगातार दूसरा और ओवरऑल पांचवां खिताब जीता
  • 2023- एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराया

Mumbai Indians
Image Source : PTIMumbai Indians

आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। फिर एलिमिनेटर में जीती मुंबई। अब क्वालीफायर 2 में 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात से मुंबई का सामना होना है। यहां जीतने वाली टीम फाइनल में सीएसके का 28 मई को सामना करेगी। गुजरात की टीम का यह दूसरा सीजन है और उसकी नजरें लगातार दूसरे फाइनल पर होंगी। वहीं मुंबई की टीम अपना 7वां फाइनल खेलने की ओर देख रही होगी। मुंबई ने इससे पहले 6 फाइनल खेले हैं और सिर्फ एक बार उसे 2010 में सीएसके ने हराया था। उसके अलावा 2013, 15, 17, 19 और 20 में टीम चैंपियन बनी थी

यह भी पढ़ें:-

IPL 2023 Prize Money: चैंपियन बनने वाली टीम पर होगी करोड़ों की वर्षा, हारने वाली टीम की प्राइज मनी में बदलाव!

आकाश मधवाल ने घातक गेंदबाजी से किया LSG को नॉकआउट, अनिल कुंबले के 'अटूट' रिकॉर्ड को किया बराबर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल