Sunday, January 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नामीबिया के धाकड़ खिलाड़ी ने जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड, सिर्फ दूसरी बार हुआ ये बड़ा करिश्मा

नामीबिया के धाकड़ खिलाड़ी ने जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड, सिर्फ दूसरी बार हुआ ये बड़ा करिश्मा

ICC की ओर से एक और बड़े अवॉर्ड का ऐलान कर दिया गया है। इस बार ICC का अवॉर्ड ऐसे खिलाड़ी के नाम हुआ है जो बहुत ही कम आबादी वाले देश से ताल्लुक रखता है।

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Jan 26, 2025 02:27 pm IST, Updated : Jan 26, 2025 02:44 pm IST
Gerhard Erasmus- India TV Hindi
Image Source : GETTY गेरहार्ड इरास्मस

ICC Men's Associate Cricketer of the Year Award: साल 2024 बीत चुका है और नए साल 2025 का आगाज हुए भी कई दिन हो चुके हैं। ऐसे में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए अवॉर्ड का ऐलान कर रहा है। इसी क्रम में ICC के एक बड़े अवॉर्ड का ऐलान किया गया है जो एक ऐसे देश के खिलाड़ी को मिला है जिसकी आबादी सिर्फ 30 लाख के करीब है। जी हां, ICC का बड़ा अवॉर्ड बहुत कम आबादी वाले देश के खिलाड़ी की झोली में गया है। ये खिलाड़ी है गेरहार्ड इरास्मस जिनका ताल्लुक नामीबिया देश से हैं। गेरहार्ड इरास्मस को पिछले साल शानदार प्रदर्शन के लिए ICC मेन्स एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड से नवाजा गया है।

गेरहार्ड इरास्मस किसी परिचय के मोहताज नहीं है। क्रिकेट की दुनिया में वह अब एक जाना-माना नाम बन चुके हैं। गेरहार्ड इरास्मस एक शानदार ऑलराउंडर हैं। पिछले साल उन्होंने गेंद और बल्ले से वनडे और T20I दोनों फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने साल 2024 में 12 वनडे मैचों में 33.09 की औसत से 364 रन बनाए थे जबकि 22.38 की औसत से 18 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, 13 T20I मैचों में 33.00 की औसत से 363 रन बनाने के अलावा 18 विकेट भी झोली में किए थे। यही वजह है कि उन्हें लगातार दूसरी बार इस खास अवॉर्ड से नवाजा गया है।

गेरहार्ड इरास्मस ने रचा इतिहास

ICC मेन्स एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 का अवॉर्ड भी इस धाकड़ ऑलराउंडर ने अपने नाम किया था। इस तरह उन्होंने क्रिकेट इतिहास में बड़ा कारनामा कर दिया है। गेरहार्ड इरास्मस 1 से ज्यादा बार ICC मेन्स एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर जीतने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले सिर्फ नीदरलैंड के रयान टेन डेशकाटे ने अवॉर्ड 1 से ज्यादा बार जीता था। रयान टेन डेशकाटे ने तीन बार ICC का ये बड़ा अवॉर्ड जीता था। 

अलग-अलग कैटेगिरी में ICC अवॉर्ड्स जीतने वाली खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-

  • ICC वूमेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: ईशा ओजा
  • ICC मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: गेरहार्ड इरास्मस
  • ICC अंपायर ऑफ द ईयर: रिचर्ड इलिंगवर्थ
  • ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर: अर्शदीप सिंह
  • ICC वूमेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर: अमेलिया केर

यह भी पढ़ें:

VIDEO: ILT20 में अजीब ड्रामा, रन आउट होने के बाद टॉम करन को वापस बुलाया गया, जानिए पूरा मामला

IND vs ENG: चेन्नई में स्मॉग है क्या? हैरी ब्रूक पर गावस्कर और रवि शास्त्री ने साधा निशाना

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement