1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20I में मिचेल जॉनसन से आगे निकलेगा ये खिलाड़ी, सिर्फ इतने विकेट की है जरूरत

T20I में मिचेल जॉनसन से आगे निकलेगा ये खिलाड़ी, सिर्फ इतने विकेट की है जरूरत

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 12, 2025 11:42 am IST,  Updated : Aug 12, 2025 11:42 am IST

टी-20 इंटरनेशनल में नाथन एलिस अब तक 26 मैचों में 38 विकेट ले चुके हैं। अब वह एक विकेट लेकर मिचेल जॉनसन को पीछे छोड़ सकते हैं।

Nathan Ellis- India TV Hindi
नाथन एलिस Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस के पास T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मिचेल जॉनसन से आगे निकलने के मौका होगा। एलिस को जॉनसन से आगे निकलने के लिए एक विकेट की जरूरत है। ऐसे में वह दूसरे टी-20 मैच में इस उपलब्धि को अपने नाम कर सकते हैं।

टी-20 इंटरनेशनल में नाथन एलिस और मिचेल जॉनसन के आंकड़े

T20Is में नाथन एलिस अब तक 26 मैचों में 38 विकेट ले चुके हैं। वहीं जॉनसन ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 30 मैचों में 38 विकेट चटकाए थे। अब वह एक विकेट लेते ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज से आगे निकल जाएंगे। नाथन एलिस को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में खेलने का मौका मिला था वहां उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था।

पहले टी-20 मैच में नाथन एलिस का प्रदर्शन रहा था बेहद साधारण

नाथन एलिस ने पहले टी-20 में बल्ले से 11 गेंदों पर 12 रन बनाए थे। इस दौरान वह एक चौका और एक छक्का लगाने में कामयाब रहे थे। वहीं गेंदबाजी में भी वह काफी महंगे साबित हुए थे। वहां उन्होंने चार ओवर में 11 की इकॉनमी रेट टी से 44 रन खर्च किए और इस दौरान उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।

नाथन एलिस के आंकड़े इंटरनेशनल क्रिकेट में

इंटरनेशनल क्रिकेट में नाथन एलिस के आंकड़े की बात करें तो उन्हें अब तक सिर्फ टी-20 और वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है। एलिस ने अपने करियर में अब तक 12 वनडे मैच खेले हैं, वहां उन्होंने 37.66 के औसत से 15 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 19.47 के औसत से 38 विकेट झटके हैं। सबसे छोटे फॉर्मेट में एलिस के आंकड़े काफी अच्छे हैं। टी-20 करियर में एलिस अब तक 167 मैचों में 200 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 23.84 का रहा है।

यह भी पढ़ें

डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर होगा शोएब मलिक का रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या बनेंगे नंबर-1 बॉलर! एशिया कप 2025 में भुवनेश्वर कुमार को छोड़ सकते हैं पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल