1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर होगा शोएब मलिक का रिकॉर्ड

डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर होगा शोएब मलिक का रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 12, 2025 10:32 am IST,  Updated : Aug 12, 2025 12:52 pm IST

टी-20 क्रिकेट में डेविड वॉर्नर ने रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। वह इस फॉर्मेट में 13545 रन बनाकर टॉप-5 में पहुंच चुके हैं।

David Warner- India TV Hindi
डेविड वॉर्नर Image Source : GETTY

David Warner Surpasses Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इन दिनों इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह लंदन स्पिरिट की टीम के लिए खेल रहे हैं। 11 अगस्त को उन्होंने मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 71 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप-5 में पहुंच चुके हैं।

शोएब मलिक से आगे निकलना चाहेंगे डेविड वॉर्नर

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां क्रिस गेल 14562 रन के साथ टॉप पर हैं। वहीं कायरन पोलार्ड का नाम दूसरे नंबर पर है। वह इस फॉर्मेट में 13854 रन बना चुके हैं। तीसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स (13814 रन) और चौथे नंबर पर शोएब मलिक (13571 रन) का नाम है।

अब इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर डेविड वॉर्नर पहुंच चुके हैं। टी-20 क्रिकेट में वह अब तक 419 मैचों में 13545 रन बना चुके हैं। विराट कोहली अब इस लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके नाम टी-20 क्रिकेट में 414 मैचों में 13543 रन दर्ज हैं। आने वाले मैचों में वॉर्नर के पास शोएब मलिक को पीछे छोड़ने का मौका होगा। शोएब मलिक से आगे निकलने के लिए उन्हें 27 रन और बनाने होंगे।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल: 14562 रन
  • कायरन पोलार्ड: 13854 रन 
  • एलेक्स हेल्स: 13814 रन
  • शोएब मलिक: 13571 रन
  • डेविड वॉर्नर: 13545 रन
  • विराट कोहली: 13543 रन

टी-20 फॉर्मेट में डेविड वॉर्नर के आंकड़े

टी-20 क्रिकेट में डेविड वॉर्नर के आंकड़ों की बात करें तो वहां उन्होंने 419 मैचों की 418 पारियों में 36.80 के औसत से 13545 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 113 अर्धशतक और 8 शतक मौजूद हैं। वहीं उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 135 रन का रहा है। टी-20 क्रिकेट में वह 1388 चौके और 477 छक्के लगा चुके हैं। इस दौरान वह 50 बार नॉटआउट रहे हैं।

यह भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या बनेंगे नंबर-1 बॉलर! एशिया कप 2025 में भुवनेश्वर कुमार को छोड़ सकते हैं पीछे

ग्लेन मैक्सवेल के पास डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, बस करना होगा ये काम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल