1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NED vs SL: न गेंद बाउंड्री पर पहुंची, न बल्लेबाज भागा रन; फिर भी मिले 5 RUN, देखें VIDEO

NED vs SL: न गेंद बाउंड्री पर पहुंची, न बल्लेबाज भागा रन; फिर भी मिले 5 RUN, देखें VIDEO

 Published : Oct 21, 2023 03:59 pm IST,  Updated : Oct 21, 2023 04:02 pm IST

NED vs SL: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नीदलैंड्स और श्रीलंका के मैच में एक ऐसा वाक्या हुआ जब बल्लेबाज ने न तो बाउंड्री लगाई और न ही रन के लिए भागा। फिर भी बैटिंग करने वाली टीम को पांच रन मिल गए।

Netherlands Cricket Team- India TV Hindi
Netherlands Cricket Team Image Source : AP

Netherlands vs South Africa ICC World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 19वां मुकाबला नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में एक ऐसी घटना हुई। जब बल्लेबाज ने न तो गेंद को बाउंड्री के पार भेजा और न ही बैट्समैन ने दौड़कर रन पूरे किए। फिर भी नीदरलैंड्स को पांच रन मिले। नीदरलैंड्स की टीम ने श्रीलंकाई टीम को जीतने के लिए 263 रनों का टारगेट दिया। 

मैदान पर हुआ ऐसा 

नीदरलैंड्स की पारी का 43वां ओवर श्रीलंका के गेंदबाज चामिका करुणारत्ने ने किया। इसी ओवर की दूसरी गेंद साइब्राड एंगेलब्रेक्ट ने खेली। चामिका की गेंद ऑफ स्टंप से बाहर थी तो बल्लेबाज एंगेलब्रेक्ट ने बड़ा स्ट्रोक लगाने की कोशिश की,  लेकिन गेंद उनके बल्ले पर नहीं आई। इसके बाद गेंद को विकेटकीपर भी नहीं पकड़ पाए। फिर गेंद जमीन पर रखे विकेटकीपर के हेलमेट पर लग गई। इससे बल्लेबाजी करने वाली टीम को पेनाल्टी के तौर पर पांच रन मिले। ICC नियम के मुताबिक अगर गेंद मैदान पर रखे किसी उपकरण से टकराती है तो गेंदबाजी करने वाली टीम पर पांच रन का जुर्माना लगाया जाता है। 

नीदरलैंड ने बनाए 262 रन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम शुरुआत में अच्छा खेल नहीं दिखा पाई। जब ओपनर विक्रमजीत सिंह 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैक्स ओ दाउद ने 16 रन बनाए। कोलिन एकरमैन ने 29 रनों का योगदान दिया। इससे लग रहा था कि नीदरलैंड्स की टीम कम स्कोर पर सिमट जाएगी, लेकिन इसके बाद साइब्राड एंगेलब्रेक्ट  और लोगन वान बीक ने शानदार बल्लेबाजी की। इन प्लेयर्स ने धमाकेदार बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया। एंगेलब्रेक्ट ने 70 रन और वान बीक ने 59 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही नीदरलैंड्स की टीम 262 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। 

श्रीलंका के लिए अहम है मुकाबला 

श्रीलंकाई टीम अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम ने मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में तीन मैच खेले हैं और उसे तीनों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अगर श्रीलंका की टीम को हार मिलती तो वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। दूसरी तरफ नीदरलैंड्स ने अपने पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराया। इसी वजह से टीम के हौसले बुलंद हैं। 

यह भी पढ़ें: 

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, इस समीकरण से कर सकती है क्वालीफाई

फैंस के लिए आई बेहद बुरी खबर, इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल